दैनिक भास्कर की कोरोना हेल्थ गाइड का विमोचन किया कलेक्टर ने

शेयर करें


कोरोना संक्रमण से बचाव की उपयोगी सलाह के लिए लांच की गई है मैगजीन
दुर्ग ।कलेक्टर डाॅ. सर्वेश्वर नरेंद्र भुरे ने आज अपने कक्ष में दैनिक भास्कर की पत्रिका कोरोना हेल्थ गाइड का विमोचन किया। अखबार के ब्यूरो चीफ श्री अतुल अग्रवाल ने बताया कि कोरोना हेल्थ गाइड के माध्यम से कोरोना संक्रमण से बचाव की उपयोगी जानकारी दी गई है। इसके साथ ही संक्रमण से पीड़ित होने पर किये जाने वाले उपायों के बारे में भी बताया गया है। इसमें मनोरंजक कार्टून एवं अन्य रोचक माध्यमों से उपयोगी सामग्री दी गई जो पाठकों के लिए उपयोगी होगी। कलेक्टर ने इस मौके पर भास्कर टीम को बधाई देते हुए कहा कि कोरोना संक्रमण को लेकर इस तरह के जागरूकता मैसेज वाली गाइड लोगों के लिए काफी उपयोगी होगी। सामग्री का चयन बहुत अच्छा है। निश्चित रूप से यह पाठकों के लिए उपयोगी होगी। इस मौके पर भास्कर के यूनिट हेड श्री आशीष गौतम, वरिष्ठ फोटोग्राफर श्री संतोष झा, मार्केटिंग एक्जीक्यूटिव श्री संदीप एवं श्री अनिल मौजूद थे।

  • Related Posts

    राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन दुर्ग: 12 पदों की प्रारंभिक पात्र-अपात्र सूची जारी, ऑनलाइन दावा-आपत्ति 24 सितंबर तक आमंत्रित
    • September 12, 2026

    शेयर करें

    शेयर करेंदुर्ग // राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन (एनएचएम), दुर्ग के अंतर्गत संविदा भर्ती प्रक्रिया के तहत विभिन्न 12 पदों के लिए अभ्यर्थियों की प्रारंभिक पात्र एवं अपात्र सूची जारी कर दी…

    और पढ़ें
    रवि निगम को किया जिला बदर, एक वर्ष तक दुर्ग सहित 06 जिलों की सीमा में प्रवेश पर प्रतिबंध
    • September 4, 2026

    शेयर करें

    शेयर करेंदुर्ग // जिला दण्डाधिकारी, दुर्ग द्वारा जिला बदर प्रकरण क्रमांक 01/2026 में सुनवाई एवं उपलब्ध अभिलेखों के परीक्षण के उपरांत रवि निगम के विरुद्ध एक वर्ष के लिए जिला…

    और पढ़ें

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *