गृह मंत्री ने छत्तीसगढ़ राज्य केश शिल्पी कल्याण बोर्ड कार्यालय का किया शुभारंभ

शेयर करें

रायपुर // गृह मंत्री ताम्रध्वज साहू ने आज राजधानी रायपुर के गौतम नगर में छत्तीसगढ़ राज्य केश शिल्पी कल्याण बोर्ड कार्यालय का शुभारंभ किया। उल्लेखनीय है कि केश शिल्प एक पराम्परागत व्यवसाय के रूप में प्रचलित है। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने इस व्यवसाय में संलग्न संवर्ग के समग्र विकास को सुनिश्चित करने, कल्याणकारी योजना बनाए जाने, केश शिल्प में नवीन तकनीक प्रणाली विकसित करने और शासन एवं संवर्ग के बीच समन्वय स्थापित किए जाने का निर्णय लिया है। केश शिल्प से जुड़े संवर्ग के हित के लिए सामाजिक-आर्थिक नीति तैयार किये जाने हेतु समाज कल्याण विभाग अन्तर्गत ’छत्तीसगढ़ राज्य केश शिल्पी कल्याण बोर्ड’ का गठन किया गया है। ’छत्तीसगढ़ राज्य केश शिल्पी कल्याण बोर्ड’ कार्यालय गुलाब नगर तीसरी गली, गौतम विहार, अमलीडीह रोड देवपुरी में स्थित है। 

इस अवसर पर मदरसा बोर्ड के अध्यक्ष अल्ताफ अहमद, केश शिल्पी कल्याण बोर्ड अध्यक्ष नंद कुमार सेन, उपाध्यक्ष चित्रकांत श्रीवास, छत्तीसगढ़ श्रम कल्याण बोर्ड उपाध्यक्ष केशव बंटी हरमुख, जिला पंचायत मुंगेली की अध्यक्ष श्रीमती लेखनी सोनू चन्द्राकर, केश शिल्पी कल्याण बोर्ड के सदस्य सर्वश्री विजय कुमार सेन, धनुष सेन, शीत श्रीवास, दिलीप लहरिया, सचिव व्ही के उके एवं सहायक अनुसंधान अधिकारी श्रीमती लक्ष्मी माला मेश्राम सहित बोर्ड के अन्य अधिकारी-कर्मचारी उपस्थित थे

  • Related Posts

    बस्तर ओलंपिक में युवाओं की बढ़ती भागीदारी, नारायणपुर में 63 हजार ने कराया पंजीयन
    • November 4, 2026

    शेयर करें

    शेयर करेंरायपुर बस्तर ओलंपिक के प्रति युवाओं का उत्साह लगातार बढ़ रहा है। नारायणपुर जिले में इस वर्ष लगभग 63 हजार युवाओं ने बस्तर ओलंपिक के लिए पंजीयन कराया है,…

    और पढ़ें
    राष्ट्रीय एकता दिवस परेड में छत्तीसगढ़ के वीर जवानों ने पूरे देश के सामने प्रस्तुत की बस्तर के शौर्य, संघर्ष और विजय की गौरवगाथा
    • November 4, 2026

    शेयर करें

    शेयर करेंरायपुर // गुजरात के एकता नगर में आयोजित राष्ट्रीय एकता दिवस परेड में अपने अदम्य साहस, अनुशासन और शानदार प्रदर्शन से छत्तीसगढ़ का गौरव बढ़ाने वाले पुलिस अधिकारियों से…

    और पढ़ें

    Leave a Reply