फिर ट्विटर की बढ़ी परेशानी, रविशंकर प्रसाद के अकाउंट ब्लॉक करने के मामले में दो दिन में मांगा जवाब

शेयर करें

नई दिल्ली। माइक्रो-ब्लॉगिंग वेबसाइट ट्विटर शुक्रवार 25 जून को मोदी सरकार में कैबिनेट मंत्री रविशंकर प्रसाद का ट्विटर अकाउंट एक घंटे के लिए ब्लॉक करके बुरे तरीके से फंस गया है। बता दें कि देश के कानून और आईटी मंत्री रविशंकर प्रसाद का अकाउंट 25 जून को अचानक एक घंटे के लिए ट्विटर ने ब्लॉक कर दिया था। वहीं इस ब्लॉक को लेकर ट्विटर ने अमेरिका के कानूनों का हवाला दिया था। फिलहाल अब ट्विटर बुरी तरह फंसता नजर आ रहा है। बता दें कि सूत्रों के हवाले से अब खबर आई है कि संसदीय समिति ने ट्विटर से मंत्री रविशंकर प्रसाद और सांसद शशि थरूर का अकाउंट ब्लॉक करने को लेकर दो दिन के अंदर जवाब मांगा है। बता दें कि रविशंकर प्रसाद के अकाउंट के अलावा कांग्रेस नेता शशि थरूर का भी अकाउंट बंद कर दिया गया था। शुक्रवार को हुई इस घटना को लेकर अब संसद की स्थायी समिति इस माइक्रो-ब्लॉगिंग वेबसाइट से इसको लेकर स्पष्टीकरण मांगेगी।बता दें कि रविशंकर प्रसाद के ट्विटर अकाउंट को ब्लॉक करने को लेकर मिली नोटिस में लिखा था कि, “आपके अकाउंट को लॉक किया गया है क्योंकि ट्विटर को आपके अकाउंट से पोस्ट किए गए कंटेंट पर डिजिटिल मिलेनियम कॉपीराइट एक्ट की शिकायत मिली है। डीएमसीए के तहत कॉपीराइट का दावा करने वाला ट्विटर को नोटिफाई कर सकता है कि यूजर ने उनके कॉपीराइट कामों का उल्लंघन किया है। इस नोटिस के मिलने पर, ट्विटर संबंधित कंटेंट को हटाएगा।(साभार newsroom post})

नोटिस के मिलने पर, ट्विटर संबंधित कंटेंट को हटाएगा

  • Related Posts

    संघ कार्य का मूल लक्ष्य श्रेष्ठ व्यक्तित्व निर्माण के माध्यम से राष्ट्र निर्माण करना — दीपक विसपुते
    • May 20, 2026

    शेयर करें

    शेयर करेंशहडोल // राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के मध्य क्षेत्र कार्यकर्ता विकास वर्ग प्रथम सामान्य के उद्घाटन सत्र का आयोजन सरस्वती शिशु मंदिर, शहडोल स्थित श्रीगुरुजी सभागार में सम्पन्न हुआ। कार्यक्रम…

    और पढ़ें
    5 महीने जन्मजात हृदय रोग से पीड़ित यथार्थ को मुख्यमंत्री ने कराया एयरलिफ्ट
    • May 12, 2026

    शेयर करें

    शेयर करेंभोपाल // मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव मानव जीवन के लिए कितने संवेदनशील हैं, इसका अंदाजा इस खबर से लगाया जा सकता है। उन्होंने एक बार फिर इस…

    और पढ़ें

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *