मुख्यमंत्री से छत्तीसगढ़िया वाणिज्य एवं उद्योग महासंघ के प्रतिनिधिमंडल ने की सौजन्य मुलाकात

शेयर करें

रायपुर // मुख्यमंत्री भूपेश बघेल से आज शाम राजधानी स्थित उनके निवास कार्यालय में छत्तीसगढ़िया वाणिज्य एवं उद्योग महासंघ के प्रतिनिधिमंडल ने सौजन्य मुलाकात की। मुख्यमंत्री से चर्चा के दौरान प्रतिनिधिमंडल द्वारा प्रदेश में उद्योग तथा व्यापार-व्यवसाय के क्षेत्र को बेहतर बनाने के लिए उपयुक्त माहौल के निर्माण और राज्य सरकार से मिल रही मदद की सराहना की गई।

मुलाकात के दौरान मुख्यमंत्री श्री बघेल को प्रतिनिधिमंडल द्वारा यह भी बताया गया कि छत्तीसगढ़िया व्यापारियों को जोड़ने, आगे बढ़ाने तथा व्यापार-व्यवसाय संबंधी जानकारियों के आदान-प्रदान के लिए छत्तीसगढ़िया वाणिज्य एवं उद्योग महासंघ गठित है। यह संघ विगत 10 वर्षों से उद्योग विभाग, बैंक तथा शासन से जुड़े कई उपक्रमों के माध्यम से छत्तीसगढ़िया व्यापारियों के लिए लगातार प्रशिक्षण शिविर का आयोजन किया जा रहा है।

इसमें 10 हजार से ज्यादा छत्तीसगढ़िया व्यापारी जुड़े हैं और आपसी व्यापार को बढ़ावा दे रहे हैं। इस अवसर पर छत्तीसगढ़िया वाणिज्य एवं उद्योग महासंघ के पदाधिकारी सर्वश्री शेखर वर्मा, मनीष टिकरिहा तथा ललित साहू आदि उपस्थित थे।

Advertisements
Wishes
Advertisements
Diwali wish 3
Advertisements
Diwali wish
Advertisements
Diwali wish
Advertisements
Diwali ad
Advertisements
Diwali ad
  • Related Posts

    बिना बिजली और डीजल के खेतों तक पहुंचेगा सिंचाई का पानी, मुख्यमंत्री श्री साय ने पोंगरो एनीकट हाइड्रो पावर पम्पिंग योजना का किया निरीक्षण
    • November 10, 2026

    शेयर करें

    शेयर करेंरायपुर // मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने आज जशपुर जिले के कांसाबेल विकासखंड अंतर्गत ग्राम पोंगरो में घुघरी नदी पर निर्मित एनीकट हाइड्रो पावर आधारित पम्पिंग योजना का स्थलीय निरीक्षण…

    और पढ़ें
    राज्यपाल श्री रमेन डेका से मुख्य सूचना आयुक्त एवं राज्य सूचना आयुक्तों ने की सौजन्य भेंट
    • November 10, 2026

    शेयर करें

    शेयर करेंरायपुर // राज्यपाल श्री रमेन डेका से आज लोक भवन में छत्तीसगढ़ राज्य सूचना आयोग के मुख्य सूचना आयुक्त अमिताभ जैन एवं राज्य सूचना आयुक्त उमेश अग्रवाल, आलोक चंद्रवंशी…

    और पढ़ें

    Leave a Reply