छत्तीसगढ़ आदिवासी परब सम्मान निधि योजना’ प्रारंभ करने के लिए सरपंचों ने मुख्यमंत्री को दिया धन्यवाद

शेयर करें

रायपुर // मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने आज यहां अम्बिकापुर में ट्रांजिट हॉस्टल का लोकार्पण किया। इस अवसर पर मुख्यमंत्री से जिले के विभिन्न ग्रामों से पहुंचे सरपंचों ने मुलाकात की। जिले की विभिन्न ग्राम पंचायतों के सरपंचों ने ‘आदिवासी परब सम्मान निधि योजना’ प्रारंभ करने के लिए मुख्यमंत्री के प्रति आभार व्यक्त किया। मुख्यमंत्री द्वारा आज जिले की 439 ग्राम पंचायतों को प्रथम क़िस्त के 5 हजार रुपए प्रति ग्राम पंचायत के दर से 21 लाख 95 हजार रुपए की राशि प्रदान कि गई है, इस हेतु सभी सरपंचों ने आभार व्यक्त करते हुए धन्यवाद दिया।
इस अवसर पर ग्राम पंचायत हराटिकरा की सरपंच सुश्री अमृता पैंकरा तथा ग्राम पंचायत मेन्ड्राखुर्द के सरपंच बुंदेला राम सोनपाकर ने आदिवासी परब सम्मान निधि योजना के लिए मुख्यमंत्री को धन्यवाद दिया।

मुख्यमंत्री आदिवासी परब सम्मान निधि योजना’ के तहत अनुसूचित क्षेत्र के ग्रामों में जनजातियों के उत्सवों, त्यौहारों के मेला, मड़ई, जात्रा पर्व, सरना पूजा, देवगुड़ी, नवाखाई, छेरछेरा, अक्ती, हरेली आदि उत्सवों, त्यौहारों, संस्कृति को संरक्षित करने के उद्देश्य से राज्य शासन द्वारा प्रत्येक ग्राम पंचायत को प्रति वर्ष 10,000 रूपए की अनुदान राशि दो किश्तों में जारी की जायेगी। मुख्यमंत्री आदिवासी परब सम्मान निधि का उद्देश्य आदिवासियों के तीज त्यौहारों की संस्कृति एवं परम्परा को संरक्षित करना एवं इन त्यौहारों, उत्सवों को मूल स्वरूप में आगामी पीढ़ी को हस्तांतरण तथा सांस्कृतिक परम्पराओं का अभिलेखन करना है।

Advertisements
Wishes
Advertisements
Diwali wish 3
Advertisements
Diwali wish
Advertisements
Diwali wish
Advertisements
Diwali ad
Advertisements
Diwali ad
  • Related Posts

    बगिया बैराज सिंचाई परियोजना से जशपुर के 13 गांवों में आएगी खुशहाली, 3,921 से अधिक किसानों को मिलेगा लाभ
    • November 9, 2026

    शेयर करें

    शेयर करेंरायपुर // मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने आज जशपुर जिले के बगिया स्थित कैम्प कार्यालय में क्षेत्र के किसानों को बड़ी सौगात देते हुए 79 करोड़ 38 लाख 78…

    और पढ़ें
    मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने प्रदेशवासियों को गोवर्धन पूजा एवं गौरा-गौरी पर्व की दी हार्दिक बधाई और शुभकामनाएं
    • November 9, 2026

    शेयर करें

    शेयर करेंरायपुर // मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने गोवर्धन पूजा एवं छत्तीसगढ़ के पारंपरिक लोकपर्व गौरा-गौरी के पावन अवसर पर समस्त प्रदेशवासियों को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दी हैं। उन्होंने…

    और पढ़ें

    Leave a Reply