भिलाई // आज भारतीय जनता पार्टी सेवा पखवाड़ा कार्यक्रम के अंतिम दिन 14 अप्रैल को डॉक्टर भीमराव अंबेडकर की जयंती के रूप में मनाया गया l इस कार्यक्रम को भिलाई जिला के निर्देशानुसार पूर्व मंडल के शिव मंदिर सेक्टर 3 में आयोजित किया गया जिसमें कार्यक्रम के मुख्य अतिथि के रूप में जिला भारतीय जनता पार्टी अध्यक्ष बृजेश बिजपुरिया विशेष रुप से उपस्थित रहे l कार्यक्रम के आरंभ में डॉक्टर भीमराव अंबेडकर जी के तैल चित्र प्रतिमा पर माल्यार्पण कर एवं दीप प्रज्वलन कर तत्पश्चात अतिथि स्वागत कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया गया l
अध्यक्षीय संबोधन में मंडल के अध्यक्ष गजानन बंछोर ने संबोधन किया , इसके उपरांत जिला भारतीय जनता पार्टी के महामंत्री योगेंद्र सिंह ने भी अपने विचार व्यक्त किये
जिलाध्यक्ष श्री बिजपुरिया ने अंबेडकर जी के जीवन पर प्रकाश डालते हुए कहा की कांग्रेस के शासन की अनैतिक नीतियों की भी चर्चा की और सभी कार्यकर्ताओं को चुनाव के लिए रणनीति में सहयोग करने के लिए एकजुटता पर जोर दीया l
इस कार्यक्रम में मुख्य रूप से जिले मंत्री विजेंद्र सिंह, के गणपति, दिनेश सिंह एनजीओ प्रकोष्ठ प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य, पार्टी एवं मंडल के पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता गण महेंद्र प्रताप सिंह, प्रहलाद सिंह, सूर्यकांत पांडे, बालराजू, बद्री प्रसाद सिंह, श्यामा सिंह, ज्योति सोनी, आशीष चौधरी, केएस नायडू, आदर्श सिंह, पंकज वर्मा, शीतल सिंह, डिंपी, पूरन सिंह चतुर्वेदी, गुलजार, सुभाष पटेल, बृजेश पांडे गोविंद राजे, सौरभ् चटर्जी एवं महिला मोर्चा से रीना सिंह, नीता, निकेत राजे, कुमारी रजनी, लक्ष्मी जोशी, आरती संध्या सिंह ज्योति चंद्राकर अमिता वर्मा उपस्थित थे l कार्यक्रम का संचालन मंडल के महामंत्री गजेंद्र प्रताप सिंह ने किया एवं आभार प्रदर्शन के रूद्र मूर्ति ने किया ।










