दुर्ग // भारतीय जनता पार्टी दुर्ग जिला अध्यक्ष जितेन्द्र वर्मा की सहमति एवं मंडल भाजपा अध्यक्षों की अनुशंसा पर भारतीय जनता युवा मोर्चा जिला अध्यक्ष जीत हेमचंद यादव ने दुर्ग संगठन जिले के मंडलों में भाजयुमो अध्यक्ष की नियुक्तियां की है।
भाजयुमो के नवनियुक्त मंडल अध्यक्ष निम्नानुसार है :-
मंडल – अध्यक्ष
गंजपारा सदर – दीपक सिन्हा
चंडी शितला – शुभम साहू
बोरसी कसारीडीह – शिशिर सिंह राठौर
अंजोरा – लिकेश्वर कुमार देशमुख
उतई – प्रवीण कुमार यदु
मध्य पाटन – कुणाल शर्मा
उत्तर पाटन – मोहन साहू
दक्षिण पाटन – नारद साहू
जेवरा – शीतल कुमार साहू
अहिवारा – प्रवेश शर्मा
धमधा – राजा स्वर्णकार
बोरी लिटिया – दिनेश पटेल
नवनियुक्त भाजयुमो मंडल अध्यक्षों का अभिनंदन करते हुए जिला भाजपा अध्यक्ष जितेंद्र वर्मा ने कहा कि प्रदेश की कांग्रेस भूपेश सरकार द्वारा जन विरोधी कार्यों की लंबी चौड़ी सूची है। छत्तीसगढ़ में भ्रष्टाचार चरम सीमा पर है, अपराधों पर कोई अंकुश नहीं है, असामाजिक तत्वों के हौसले बुलंद है, धर्मांतरण छत्तीसगढ़ की पहचान बन चुका है, अनावश्यक तुष्टीकरण के चलते आए दिन सांप्रदायिक तनाव से छत्तीसगढ़ की शांति खराब हो रही है, पुलिस और प्रशासन को हथियार बनाकर बहुसंख्यक समाज को डराने का प्रयास किया जा रहा है, केंद्र से प्राप्त धनराशि का दुरुपयोग धड़ल्ले से किया जा रहा है। ऐसी जनविरोधी सरकार के खिलाफ जिले का युवा वर्ग नवनियुक्त मंडल अध्यक्षों के नेतृत्व में अपना आक्रोश व्यक्त करे और जनविरोधी कांग्रेस सरकार को सत्ता से बाहर करे।










