जब श्रीमती प्रियंका गांधी ने अबूझमाड़ की मानमती पोटाई को लगा लिया गले..कहा आप लोग बहुत अच्छा काम कर रही हैं..

शेयर करें

रायपुर // जगदलपुर में आयोजित भरोसे का सम्मेलन में कार्यक्रम की विशिष्ट अतिथि श्रीमती प्रियंका गांधी ने अबूझमाड़ से आए महिला स्व सहायता समूह के कामों की जमकर तारीफ की । श्रीमती प्रियंका गांधी को अबूझमाड़ से आई मानमती ने जब बताया कि उनके समूह में 90 महिलाओं ने 1 साल में 15 लाख से भी ज्यादा आय अर्जित किया है तो उन्होंने मानमती को आत्मीयता से गले लगा लिया और  कहा कि आप लोगों का समूह बहुत ही अच्छा काम कर रहा है ।

जिला नारायणपुर के ग्राम कोचवाही में स्थित गोठान में मावली मल्टिएक्टिविटी सेंटर की महिलाओं द्वारा विभिन्न प्रकार की रोजगार मूलक गतिविधियों का सफलतापूर्वक संचालन किया जा रहा है। इससे स्थानीय ग्रामीण महिलाओं की उद्यमशीलता एवं स्वावलंबन को बढ़ावा मिला है। इसी गोठान में कार्य करने वाली मानमती पोटाई ने बताया कि गोठान में स्व-सहायता समूह की महिलाओं द्वारा फुड प्रोसेसिंग युनिट, गोबर पेंट एवं पेवर ब्लॉक के निर्माण से जुड़ कर अपनी आर्थिक स्थिति मजबूत की है।

इस क्रम में फुड प्रोसेसिंग युनिट में कुल 90 महिलाएं कार्यरत है। महिलाएं कोदो चांवल, ब्लैक राईस, ब्राउन राईस, रेड राईस की प्रोसेसिंग के अलावा 5 प्रकार के कुकीज जिसमें मिलेट्स से संबंधित कोदो कुटकी, महुआ, गुड़ रागी, ईमली से बिस्किट आदि बना रही हैं। इसके साथ ही इस मावली मल्टिएक्टिविटी सेंटर मे रागी का आटा, तिखुर पाउडर, शहद, प्रोसेस्ड पोहा, मशरूम उत्पादन भी निर्मित किया जाता है। विगत एक साल में इस सेंटर से महिलाओं द्वारा 15 लाख रूपये की प्रोसेस्ड फूड की बिक्री की गई, जिसमें उन्हे 6 से 7 लाख रुपये का लाभ हुआ है ।

  • Related Posts

    दंतेवाड़ा की माटी से अमेरिका तक बनाई पहचान, मुख्यमंत्री ने छत्तीसगढ़ की संस्कृति, परंपरा और विरासत को विदेशों में सहेजने के प्रयासों की सराहना की
    • November 6, 2026

    शेयर करें

    शेयर करेंरायपुर // छत्तीसगढ़ की माटी से निकलकर सात समंदर पार अमेरिका में अपनी पहचान बनाने वाले छत्तीसगढ़ दंतेवाड़ा जिले के गणेश कुमार कर को मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने…

    और पढ़ें
    कैशलेस चिकित्सा सुविधा की मंजूरी पर मुख्यमंत्री श्री साय से मिलकर कर्मचारी अधिकारी फेडरेशन ने जताया आभार
    • November 6, 2026

    शेयर करें

    शेयर करेंरायपुर // मुख्यमंत्री विष्णु देव साय से आज मुख्यमंत्री निवास में छत्तीसगढ़ कर्मचारी अधिकारी फेडरेशन के प्रतिनिधिमंडल ने सौजन्य मुलाकात की। प्रतिनिधिमंडल ने प्रदेश के शासकीय अधिकारियों व कर्मचारियों…

    और पढ़ें

    Leave a Reply