सामाजिक न्याय सप्ताह, स्वच्छता एवं प्राकृतिक खेती पर जानगागरण अभियान

शेयर करें

भिलाई // भारतीय जनता पार्टी राष्ट्रीय अध्यक्ष जगत प्रकाश नड्डा जी के निर्देशानुसार एवं भारतीय जनता युवा मोर्चा के राष्ट्रीय अध्यक्ष तेजस्वी सूर्य के नेतृत्व में,भारतीय जनता युवा मोर्चा एवं भारतीय जनता किसान मोर्चा ने भारतीय जनता पार्टी के स्थापना दिवस 6 अप्रैल 2023 से भारत रत्न डॉ भीम राव अम्बेडकर जी की जन्म जयंती 14 अप्रैल 2023 तक, सामाजिक न्याय सप्ताह मानने का निर्णय लिया गया।

इस कार्यक्रम की श्रृंखला में आज भारतीय जनता युवा मोर्चा एवम किसान मोर्चा, जिला भिलाई के पश्चिम मंडल द्वारा स्वच्छता अभियान एवम प्राकृतिक खेती पर जनजागरण अभियान का कार्यक्रम किया गया। भाजपा युवा मोर्चा, पश्चिम मंडल के अध्यक्ष ऋतुराज शर्मा के नेतृत्व में सेक्टर 7, भिलाई नगर रेलवे स्टेशन के समीप स्थापित महाराणा प्रताप जी की मूर्ति एवं स्थापित मूर्ति के प्रांगण की सफाई की गई एवं माल्यार्पण किया गया। प्राकृतिक खेती पर जनजागरण अभियान के अंतर्गत प्राकृतिक खेती चर्चा की गई एवं श्रीअन्न ले कर जनजागरण हेतु पैदल मार्च किया गया।

कार्यक्रम में विशेष रूप से भारतीय जनता पार्टी के जिला उपाध्यक्ष मनीष अग्रवाल, महिला मोर्चा की जिला अध्यक्ष स्वीटी कौशिक, पश्चिम मंडल अध्यक्ष तिलक राज यादव, अनुसूचित जाति मोर्चा प्रदेश कार्य समिति सदस्य मोरज ध्वज गिलहरे, जिला कार्यकारणी सदस्य महेंद्र प्रताप सिंह, युवा मोर्चा जिला उपाध्यक्ष सौरभ जैसवाल, युवा मोर्चा जिला उपाध्यक्ष राहुल भोंसले, जिला प्रचार प्रसार मंत्री मोनीश देशमुख, जिला शासकीय स्वाध्याय मंडल प्रमुख पी राज, पश्चिम मंडल उपाध्यक्ष बी पद्मनाभन, राजीव जैन , पश्चिम मंडल महामंत्री गोल्डी सोनी, पश्चिम मंडल महामंत्री लल्लन यादव, वी शिवराम, जोनाथन जोना,जयप्रकाश गुप्ता, एस राजशेखर, अंजय कुमार, एम रवि, एस धनमंत, अजय कुमार, शंकर राव एवं अन्य कार्यकर्ता सम्मिलित हुए।

  • Related Posts

    दीपावली पर बस्तर के परचनपाल की हस्तकला का जलवा
    • November 5, 2026

    शेयर करें

    शेयर करेंरायपुर // आगामी दीपावली और अन्य प्रमुख त्योहारों की आहट के साथ ही बाजारों में स्थानीय कला और पर्यावरण-अनुकूल (इको-फ्रेंडली) हस्तनिर्मित उत्पादों की रौनक देखते ही बन रही है।…

    और पढ़ें
    राज्य में 25 जनवरी से 28 फरवरी 2027 तक होगा जनगणना का मैदानी कार्य
    • November 5, 2026

    शेयर करें

    शेयर करेंरायपुर // भारत की जनगणना-2027 के प्रथम चरण अर्थात् मकान सूचीकरण एवं मकानों की गणना का कार्य छत्तीसगढ़ में 01 से 30 मई 2026 तक सफलतापूर्वक संपन्न हुआ। अब…

    और पढ़ें

    Leave a Reply