दिल्लीवार कुर्मी क्षत्रिय समाज के भूमिपूजन कार्यक्रम में सम्मिलित हुए मुख्यमंत्री भूपेश बघेल

शेयर करें

रायपुर ।। रियायती जमीन मिलने से भवन की लागत घटेगी और तेजी से समाजों के मांगलिक भवन बनेंगे। समाजजनों का काफी खर्च बचेगा। यह बात आज दुर्ग जिले के ग्राम पुलगांव में दिल्लीवार कुर्मी क्षत्रिय समाज के भूमिपूजन समारोह कार्यक्रम में सम्मिलित होने के अवसर पर मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल ने यह बात कही।

मुख्यमंत्री ने इस अवसर पर कहा कि कार्यक्रम में आने के बारे में आश्वासन दिया था तो आना ही था इसलिए देर शाम से आया हूँ। समाज के लिए जमीन दर में रियायत की वजह से काफी महंगी जमीन मात्र 20 लाख रुपये में मिली है। यह बहुत अच्छी बात है। इससे सामाजिक कार्य आसानी से होंगे। सभी समाजों को इसका लाभ मिल रहा है। पहले यह प्रक्रिया बहुत जटिल थी। हमारा तानाबाना बहुत मजबूत रहा है। हमारे पुरखों ने ऐसी व्यवस्था बनाई कि पूर्व में भी बिना आधुनिक संचार साधनों के समाजजनों तक दूर दूर तक बात चली जाती थी। ऐसे में हमारा दायित्व है कि इस ढांचे को मजबूत करें और इसके लिए हमने रियायती दर में समाज के लिए जमीन उपलब्ध कराने की नीति बनाई। अब यह हो गया है तो समाजजनों को काफी आसानी होगी। विवाह और अन्य कार्यक्रम में खर्च बचेगा।

मुख्यमंत्री ने कहा कि भेंट मुलाकात कार्यक्रमों में हमने लगातार समाजजनों की मांग पर जमीन उपलब्ध होने पर भवन के लिए राशि उपलब्ध कराई। सामाजिक उत्थान के साथ ही आर्थिक उत्थान के लिए भी हम कार्य कर रहे हैं। समर्थन मूल्य वाली फसलों का दायरा बढ़ा है। वनोपज का संवर्धन कर रहे हैं। गौठान के माध्यम से स्वसहायता समूह को आगे बढ़ा रहे हैं। डोंगाघाट में हम गोबर से बिजली बना रहे हैं। गोबर पेंट बना रहे हैं। इससे लोगों की आर्थिक आय काफी बढ़ गई है।

जालबन्धा के एमबीए युवक से जुड़ा रोचक संवाद बताया – मुख्यमंत्री ने कहा कि खैरागढ़ से लौटते वक्त जालबन्धा में रुका था। एमबीए पढ़े एक युवक ने सवाल किया कि न्याय योजना का पैसा किश्त में क्यों देते हैं। मैं जवाब देने ही वाला था कि वहीं एक बुजुर्ग महिला ने कहा कि एक बार म मिलय या बार बार मिलत तो हे। मैंने उत्तर दिया कि हम किश्तों में दे रहे हैं। आप एक साथ निकाल लो। फिर औचित्य समझाया कि किस तरह से इसका लाभ किसानों को सही समय पर मिलता है।

कार्यक्रम में विधायक श अरुण वोरा ने भी अपना संबोधन दिया। इस मौके पर महापौर धीरज बाकलीवाल, राज्य पिछड़ा वर्ग आयोग के उपाध्यक्ष आरएन वर्मा, जिला सहकारी बैंक के अध्यक्ष राजेन्द्र साहू, सभापति दुर्ग निगम श्री राजेश यादव, पूर्व विधायक श्रीमती प्रतिमा चंद्राकर एवं अन्य अतिथि मौजूद रहे। इस मौके पर दिल्लीवार कुर्मी क्षत्रिय समाज के अध्यक्ष डॉ राजेन्द्र देशमुख, महामंत्री अशोक देशमुख, कोषाध्यक्ष मिलाप देशमुख, महिला अध्यक्ष श्रीमती प्रीति देशमुख,पिछड़ा वर्ग सलाहकार परिषद के अध्यक्ष विशाल देशमुख सहित अन्य प्रतिनिधि मौजूद थे।

  • Related Posts

    दीपावली पर बस्तर के परचनपाल की हस्तकला का जलवा
    • November 5, 2026

    शेयर करें

    शेयर करेंरायपुर // आगामी दीपावली और अन्य प्रमुख त्योहारों की आहट के साथ ही बाजारों में स्थानीय कला और पर्यावरण-अनुकूल (इको-फ्रेंडली) हस्तनिर्मित उत्पादों की रौनक देखते ही बन रही है।…

    और पढ़ें
    राज्य में 25 जनवरी से 28 फरवरी 2027 तक होगा जनगणना का मैदानी कार्य
    • November 5, 2026

    शेयर करें

    शेयर करेंरायपुर // भारत की जनगणना-2027 के प्रथम चरण अर्थात् मकान सूचीकरण एवं मकानों की गणना का कार्य छत्तीसगढ़ में 01 से 30 मई 2026 तक सफलतापूर्वक संपन्न हुआ। अब…

    और पढ़ें

    Leave a Reply