भक्ति, ज्ञान और शक्ति के समुच्चय हैं श्री हनुमान : मुख्यमंत्री श्री बघेल

शेयर करें

रायपुर // मुख्यमंत्री भूपेश बघेल आज शाम यहां राजधानी रायपुर के बलवीर सिंह जुनेजा इंडोर स्टेडियम परिसर में श्री हनुमान महापाठ समिति तथा जीवन प्रबंधन समूह रायपुर द्वारा आयोजित श्री हनुमान चालीसा महापाठ कार्यक्रम में शामिल हुए। इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने उपस्थित सभी हनुमान भक्तों के साथ हनुमान चालीसा का पाठ किया। कार्यक्रम में मुख्यमंत्री श्री बघेल ने पंडित विजयशंकर मेहता द्वारा ‘सफलता की दौड़-परिवार मत तोड़’ विषय पर व्याख्यान का श्रवण किया।

इस अवसर पर मुख्यमंत्री श्री बघेल ने कहा कि आज रामनवमी है और आज का दिन बहुत पावन है। उन्होंने कहा कि श्री हनुमान भक्ति, ज्ञान और शक्ति के समुच्चय हैं, उनसे बड़ा कोई योगी, भक्त, ज्ञानी या बलशाली और कोई नहीं हैं। मुख्यमंत्री श्री बघेल ने कहा कि  हनुमान जी जैसा चरित्र शायद ही किसी वेद, पुराण या ग्रंथ में मिले।

मुख्यमंत्री ने सभी को रामनवमी की बधाई एवं शुभकामनाएं देते हुए इस आयोजन के लिए आयोजन समिति को भी बधाई दी। मुख्यमंत्री ने इस अवसर पर हनुमान चालीसा का वाचन कर रहे पंडित विजय शंकर मेहता को विशेष धन्यवाद दिया।

इस अवसर पर सांसद सुनील सोनी, विधायक बृजमोहन अग्रवाल, राज्य गौ सेवा आयोग के अध्यक्ष महंत रामसुंदर दास, शदाणी दरबार के पीठाधीश्वर महंत युधिष्ठिर लाल, रायपुर नगर निगम के सभापति प्रमोद शर्मा, छत्तीसगढ़ योग आयोग के अध्यक्ष श्री ज्ञानेश शर्मा, वरिष्ठ पत्रकार हिमांशु द्विवेदी सहित श्री हनुमान महापाठ समिति  से विजय अग्रवाल, योगेश अग्रवाल, मुकेश शाह मोहन पवार सहित अनेक सदस्य उपस्थित रहे।

Advertisements
Wishes
Advertisements
Diwali wish 3
Advertisements
Diwali wish
Advertisements
Diwali wish
  • Related Posts

    मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने प्रदेशवासियों को दी दीपावली की हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएँ
    • November 7, 2026

    शेयर करें

    शेयर करेंदीपावली का पर्व हर घर में सुख-समृद्धि, खुशहाली और नई उम्मीदों का प्रकाश लेकर आए : मुख्यमंत्री श्री साय रायपुर 7 नवम्बर 2026/ मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय ने…

    और पढ़ें
    मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने राज्यपाल श्री रमेन डेका को दी दीपावली की हार्दिक शुभकामनाएं
    • November 7, 2026

    शेयर करें

    शेयर करेंरायपुर // मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने आज लोकभवन में राज्यपाल श्री रमेन डेका से शिष्टाचार भेंट कर उन्हें दीपावली के पावन पर्व की हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएँ दीं।

    और पढ़ें

    Leave a Reply