भारत जोड़ो यात्रा में देश भर में महत्वपूण निभाने के बाद देवेंद्र यादव को प्रदेश में मिला बड़ी जिम्मेदारी

शेयर करें


भिलाई ।। युवा विधायक देवेंद्र यादव को प्रदेश कांग्रेस संगठन की ओर से महत्वपूर्ण जिम्मेदारी दी गई है। भिलाई नगर विधायक देवेंद्र को जय भारत सत्याग्रह आंदोलन के लिए प्रदेश प्रभारी बनाया गया है। इस संबंध में प्रदेश कांग्रेस कमेटी की ओर से आदेश जारी हो गया है।

जारी आदेश में कहा गया है कि, छत्तीसगढ़ प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष मोहन मरकाम के आदेशानुसार आपको जय भारत सत्याग्रह आंदोलन के तहत 31 मार्च को आयोजित लोकतंत्र बचाओं-मशाल शांति मार्च / रेली हेतु प्रदेश प्रभारी नियुक्त किया जाता है। कृपया, आपसे आग्रह है कि 31 मार्च 2023 को सायं 06:00 बजे प्रदेश के समस्त जिला मुख्यालयों में स्थानीय ऐतिहासिक स्मारक / स्थलों पर लोकतंत्र बचाओ मशाल शांति मार्च / रैली के आयोजन हेतु समस्त मोर्चा संगठन- प्रकोष्ठ विभाग के प्रदेश अध्यक्षों एवं जिला / शहर कांग्रेस कमेटी के अध्यक्षों से सम्पर्क एवं समन्वय बनाते हुए कार्यक्रम को सफल बनाने की दिशा में समुचित कार्यवाही करें। यह आदेश तत्काल प्रभावशील होगा।

आपको बता दें कि विधायक देवेंद्र यादव भारत जोड़ों यात्रा में अहम भूमिका निभा चुके हैं। उनके बेहतर प्रदर्शन को देखते हुए संगठन ने यह महत्वपूर्ण काम दिया है। विधायक देवेंद्र इस जिम्मेदारी के बाद काम पर जुट गए हैं। इस आंदोलन को सफल बनाने के लिए अपनी टीम के साथ मैदान में उतर
गए हैं।

Advertisements
Wishes
Advertisements
Diwali wish 3
Advertisements
Diwali wish
Advertisements
Diwali wish
  • Related Posts

    मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने प्रदेशवासियों को दी दीपावली की हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएँ
    • November 7, 2026

    शेयर करें

    शेयर करेंदीपावली का पर्व हर घर में सुख-समृद्धि, खुशहाली और नई उम्मीदों का प्रकाश लेकर आए : मुख्यमंत्री श्री साय रायपुर 7 नवम्बर 2026/ मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय ने…

    और पढ़ें
    मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने राज्यपाल श्री रमेन डेका को दी दीपावली की हार्दिक शुभकामनाएं
    • November 7, 2026

    शेयर करें

    शेयर करेंरायपुर // मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने आज लोकभवन में राज्यपाल श्री रमेन डेका से शिष्टाचार भेंट कर उन्हें दीपावली के पावन पर्व की हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएँ दीं।

    और पढ़ें

    Leave a Reply