सेक्टर 1 के पंत स्टेडियम में हो रहा है महिला राष्ट्रीय फुटबॉल चैंपियनशिप का आयोजन

शेयर करें

भिलाई // सेक्टर 1 के पंत स्टेडियम में राष्ट्रीय स्तर का फुटबॉल मैच का आयोजन हो रहा है। महिला राष्ट्रीय फुटबॉल चैंपियनशिप का मैच सोमवार को जम्मू कश्मीर एवं मध्य प्रदेश के मध्य खेला गया। बतौर मुख्य अतिथि पहुंचे महापौर नीरज पाल ने खिलाड़ियों का हौसला बुलंद किया। उन्होंने सभी खिलाड़ियों से परिचय लेते हुए उन्हें छत्तीसगढ़ की धरा पर आने की बधाई दी तथा खिलाड़ियों का कुशलक्षेप भी जाना और जीत की शुभकामनाएं दी।

बता दे कि 6 अलग-अलग राज्यों की टीम भिलाई में फुटबॉल मैच के लिए पहुंची है। सोमवार को जम्मू कश्मीर एवं मध्यप्रदेश के बीच हुई मैच में मध्यप्रदेश ने 6-0 से जम्मू कश्मीर को शिकस्त देकर विजय हासिल किया। छत्तीसगढ़ 27 वा महिला राष्ट्रीय फुटबॉल चैंपियनशिप में भाग लेने के लिए लद्दाख, दिल्ली, झारखंड, छत्तीसगढ़, जम्मू कश्मीर एवं मध्य प्रदेश के खिलाड़ी भिलाई में पहुंचे है। प्रतिदिन मैच का आयोजन किया जा रहा है। 8 अप्रैल को फाइनल मैच खेला जाएगा और मैच समाप्त होगा।

छत्तीसगढ़ की भूमि पर आकर अन्य राज्यों के खिलाड़ी काफी प्रसन्नचित्त है। सुबह 8:00 बजे एवं शाम को 4:00 बजे मैच का आयोजन शेड्यूल के अनुरूप हो रहा है। मैच को लेकर खिलाड़ियों में काफी उत्सुकता है तथा हर खिलाड़ी अपने टीम को जिताने की कोशिश में है। महापौर के साथ खिलाड़ियों की हौसला अफजाई के लिए छत्तीसगढ़ फुटबॉल संघ के महासचिव जे.डी. गांधी तथा सहायक महासचिव मोहनलाल भी मौके पर मौजूद रहे।

Advertisements
Wishes
Advertisements
Diwali wish 3
Advertisements
Diwali wish
Advertisements
Diwali wish
  • Related Posts

    मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने प्रदेशवासियों को दी दीपावली की हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएँ
    • November 7, 2026

    शेयर करें

    शेयर करेंदीपावली का पर्व हर घर में सुख-समृद्धि, खुशहाली और नई उम्मीदों का प्रकाश लेकर आए : मुख्यमंत्री श्री साय रायपुर 7 नवम्बर 2026/ मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय ने…

    और पढ़ें
    मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने राज्यपाल श्री रमेन डेका को दी दीपावली की हार्दिक शुभकामनाएं
    • November 7, 2026

    शेयर करें

    शेयर करेंरायपुर // मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने आज लोकभवन में राज्यपाल श्री रमेन डेका से शिष्टाचार भेंट कर उन्हें दीपावली के पावन पर्व की हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएँ दीं।

    और पढ़ें

    Leave a Reply