विधायक महापौर एवं आयुक्त ने किया मोर जमीन – मोर मकान के हितग्राहियों को नक्शा तथा पूर्णता प्रमाण पत्र वितरण

शेयर करें

दुर्ग // नगर पालिक निगम आज सोमवार को स्वामी विवेकानंद सभागार, पद्मनाभपुर प्रधानमंत्री आवास योजना (श) के घटक मोर जमीन-मोर मकान के 100 से अधिक हितग्राहियों को नवीन आवास निर्माण प्रारंभ करने हेतु नक्शा वितरण मुख्य अतिथि अध्यक्ष छग राज्य वेयर हाउस कार्पोरेशन व विधायक अरुण वोरा के मौजूदगी में संपन्न हुआ । कार्यक्रम की अध्यक्षता महापौर धीरज बाकलीवाल ने की।अपने उद्बोधन में श्री वोरा ने उपस्थित हितग्राहियों को विश्वास दिलाते हुए कहा कि “गरीबो को पक्के घर का आसियाना उपलब्ध कराना, राज्य सरकार तथा निगम की अत्यंत महत्वपूर्ण योजना तथा लक्ष्य है।

अध्यक्षता की आसंदी में धीरज बाकलीवाल ने समस्त पूर्णता प्रमाण पत्र प्राप्त 25 परिवारों को उज्जवल भविष्य की शुभकामनाएं दी एवं अनुरोध किया कि निर्धारित नियमानुसार अपने पक्के घरों का दायित्व निर्वहन करें। नगर पालिक निगम के आयुक्त लोकेश चन्द्राकर ने सभी उपस्थित हितग्राहियों को संबोधित करते हुए कहा कि शीघ्र से शीघ्र आवास निर्माण प्रारंभ करें। नियमानुसार समय में किश्त की राशि जारी की जावेगी। कार्यक्रम में मुख्य रूप से एमआईसी सदस्य अनुप चंदानिया, पार्षद प्रकाश जोशी,एल्डरमेन श्रीमति रत्ना नारम देव, एसडी शर्मा नोडल अधिकारी, व्ही.पी. मिश्रा सहायक नोडल अधिकारी, बी. एल. सी.गणमान्य नागरिक, समस्त कार्यरत एजेंसी एवं सूडा द्वारा पदस्थ विशेषज्ञ शामिल थे।

महापौर धीरज बाकलीवाल ने विस्तार पूर्वक उपस्थित जनसमुदाय को बतलाया कि अभी 469 डीपीआर स्वीकृत हुआ है जिसका आज नक्शा वितरण किया गया तथा जनवरी 2023 में 318 नए लोगो का डीपीआर भी राज्य शासन को स्वीकृति हेतु प्रेषित किया गया है। कार्यक्रम का संचालन आशुतोष ताम्रकार द्वारा किया गया एवं कार्यक्रम समाप्ति की घोषणा तथा धन्यवाद ज्ञापन नोडल अधिकारी एस.डी.शर्मा द्वारा किया गया।

Advertisements
Wishes
Advertisements
Diwali wish 3
Advertisements
Diwali wish
Advertisements
Diwali wish
  • Related Posts

    मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने प्रदेशवासियों को दी दीपावली की हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएँ
    • November 7, 2026

    शेयर करें

    शेयर करेंदीपावली का पर्व हर घर में सुख-समृद्धि, खुशहाली और नई उम्मीदों का प्रकाश लेकर आए : मुख्यमंत्री श्री साय रायपुर 7 नवम्बर 2026/ मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय ने…

    और पढ़ें
    मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने राज्यपाल श्री रमेन डेका को दी दीपावली की हार्दिक शुभकामनाएं
    • November 7, 2026

    शेयर करें

    शेयर करेंरायपुर // मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने आज लोकभवन में राज्यपाल श्री रमेन डेका से शिष्टाचार भेंट कर उन्हें दीपावली के पावन पर्व की हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएँ दीं।

    और पढ़ें

    Leave a Reply