आईआईटी के डायरेक्टर एवं फैकेल्टी के साथ मेयर की हुई बैठक, ठोस अपशिष्ट प्रबंधन, सहित कई महत्वपूर्ण कार्यों पर आईआईटी करेगा काम

शेयर करें

भिलाई // आईआईटी के डायरेक्टर राजीव प्रकाश के साथ भिलाई निगम के महापौर नीरज पाल की महत्वपूर्ण बैठक हुई। बैठक में आईआईटी के फैकेल्टी भी मौजूद रहे वही मेयर का सम्मान भी किया गया। इस बैठक में वेस्ट वाटर मैनेजमेंट, वाटर सप्लाई, ठोस अपशिष्ट प्रबंधन, प्रदूषण एवं सोलर प्लांट आदि को लेकर विस्तार से चर्चा की गई। भिलायंस आईआईटी के स्टूडेंट्स इस पर काम करेंगे। इसको लेकर बैठक में सहमति जतायी गई है। इसके लिए आधुनिक तकनीक लिडार पद्धति से सर्वे की बात बन रही है।

लिडार एक बेहतर सर्वे की पद्धति है, ड्रोन के माध्यम से इस पर काम होता है, एक ही झलक में यह पता चल जाता है कि जिस एरिया में सर्वे किया गया है उस पर किस प्लानिंग से काम करना है। लिडार सर्वे के लिए निगम से अनुमति चाही गई है, भिलाई निगम ने भी इस ओर कदम बढ़ाया है। अब आईआईटी के माध्यम से वेस्ट वाटर, प्रदूषण, ठोस अपशिष्ट प्रबंधन तथा सोलर प्लांट इत्यादि पर कार्य होगा, इसमें भिलाई आईआईटी के स्टूडेंट का सहयोग मिलेगा। आईआईटी के साथ भिलाई मेयर की यह पहली बैठक थी जो कि सार्थक रही। मेयर ने भिलाई की भलाई के लिए विभिन्न मुद्दों को लेकर लंबी चर्चा की। चर्चा पर बनी सहमति का सुखद परिणाम भी शीघ्र ही भिलाई वासियों को देखने को मिलेगा तथा स्वच्छ और सुंदर शहर की परिकल्पना पर कार्य होगा।

महापौर नीरज पाल लगातार शहर के विकास के लिए आगे बढ़कर कार्य कर रहे हैं, शहर की भलाई के लिए हर किसी से समन्वय स्थापित कर कार्यों को पटरी पर ला रहे हैं। इसी तारतम्य में भारतीय प्रौद्योगिकी संस्थान और निगम के मध्य अच्छी पहल हुई है।

  • Related Posts

    भिलाई-03 में आयोजित श्रद्धांजलि सभा में प्रदेश के वरिष्ठ जनप्रतिनिधियों एवं भाजपा पदाधिकारियों ने किया नमन
    • November 6, 2026

    शेयर करें

    शेयर करेंभिलाई ।/ स्वर्गीय डोमन लाल कोसेवाड़ा जी की स्मृति में आज भिलाई-03 में श्रद्धांजलि सभा का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में मुख्यमंत्री विष्णु देव साय सहित प्रदेश के वरिष्ठ…

    और पढ़ें
    मुख्यमंत्री श्री साय ने खोला नौकरी का पिटारा, 1,703 पदों पर भर्ती
    • November 6, 2026

    शेयर करें

    शेयर करेंरायपुर // मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के नेतृत्व में छत्तीसगढ़ सरकार ने युवाओं को रोजगार का बड़ा अवसर दिया है। छत्तीसगढ़ कर्मचारी चयन मंडल ने समूह-2, तृतीय श्रेणी (स्नातकोत्तर…

    और पढ़ें

    Leave a Reply