भारतीय नौसेना को पहली बार निजी तौर पर निर्मित एएसडब्ल्यू रॉकेट का स्वदेशी फ्यूज सौंपा गया

शेयर करें

दिल्ली // भारतीय नौसेना को आज एक निजी भारतीय उद्योग द्वारा पहली बार निर्मित अंडरवाटर रॉकेट आरजीबी 60 के लिए पूरी तरह से स्वदेशी फ्यूज वाईडीबी-60 प्राप्त हुआ।

आयुध और गोला-बारूद में आत्मनिर्भरता को प्रमुखता से बढ़ावा देने के लिए, भारतीय नौसेना ने पहली बार एक निजी निर्माता मैसर्स इकोनॉमिक एक्सप्लोसिव्स लिमिटेड (ईईएल), नागपुर से प्रमुख युद्धपोतों में उपयोग किए जाने वाले अंडरवाटर एंटी सबमरीन वारफेयर (एएसडब्‍ल्‍यू) रॉकेट आरजीबी-60 के लिए पूरी तरह से स्वदेशी फ़्यूज़ वाईडीबी-60 प्राप्त किया। यह पहली बार होगा, जब भारतीय नौसेना ने किसी भारतीय निजी उद्योग को अंडरवाटर एम्यूनिशन फ्यूज़ के लिए आपूर्ति का ऑर्डर दिया है।

मेसर्स ईईएल, नागपुर के सीएमडी श्री सत्यनारायण नुवाल ने वाइस एडमिरल एसएन घोरमाडे, वाइस चीफ ऑफ नेवल स्टाफ (वीसीएनएस) को फ्यूज की पहली खेप सौंपी।

इस अवसर पर, वीएडीएम घोरमाडे ने कहा कि “हथियार और गोला-बारूद के निर्माण में निजी उद्योगों की बढ़ती भागीदारी सराहनीय है और यह सशस्त्र बलों की आत्मनिर्भरता में एक प्रमुख प्रोत्‍साहन है। निजी उद्योग द्वारा इस तरह के फ़्यूज़ के विकास और निर्माण के लिए पहली बार कृत्रिम गतिशील परीक्षण सुविधाओं का उपयोग करना देश के लिए एक बड़ी उपलब्धि है।

भारत में आत्मनिर्भरता के लक्ष्‍य में गोला-बारूद और फ़्यूज़ के निर्माण के लिए एक जीवंत इकोसिस्‍टम बनाने की दिशा में निर्माता को सभी तकनीकी सहायता नौसेना आयुध महानिदेशालय (डीजीओएनए) और नौसेना आयुध निरीक्षण महानिदेशालय (डीजीएनएआई), भारतीय नौसेना द्वारा प्रदान की गई है।

  • Related Posts

    संघ कार्य का मूल लक्ष्य श्रेष्ठ व्यक्तित्व निर्माण के माध्यम से राष्ट्र निर्माण करना — दीपक विसपुते
    • May 20, 2026

    शेयर करें

    शेयर करेंशहडोल // राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के मध्य क्षेत्र कार्यकर्ता विकास वर्ग प्रथम सामान्य के उद्घाटन सत्र का आयोजन सरस्वती शिशु मंदिर, शहडोल स्थित श्रीगुरुजी सभागार में सम्पन्न हुआ। कार्यक्रम…

    और पढ़ें
    5 महीने जन्मजात हृदय रोग से पीड़ित यथार्थ को मुख्यमंत्री ने कराया एयरलिफ्ट
    • May 12, 2026

    शेयर करें

    शेयर करेंभोपाल // मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव मानव जीवन के लिए कितने संवेदनशील हैं, इसका अंदाजा इस खबर से लगाया जा सकता है। उन्होंने एक बार फिर इस…

    और पढ़ें

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *