बोर्ड परीक्षाओं में नकल रोकने उड़नदस्ता  कर रहा निरीक्षण 

शेयर करें

रायपुर // छत्तीसगढ़ माध्यमिक शिक्षा मंडल द्वारा बोर्ड परीक्षाएं व्यवस्थित रूप से संचालित की जा रही हैं। विद्यार्थियों की सुविधा के लिए परीक्षा केन्द्रों में सभी इंतजाम किए गए हैं। नकल के प्रकरणों की रोकथाम के लिए सभी जिलों में उड़नदस्ता बनाए गए हैं। 

छत्तीसगढ़ माध्यमिक शिक्षा मंडल के सचिव प्रोफेसर व्ही. के. गोयल ने बताया कि हायर सेकेण्डरी की परीक्षा 01 मार्च से और हाई स्कूल की परीक्षा 02 मार्च से शुरू हो चुकी हैं। हाई स्कूल की 02 मार्च को हिन्दी विषय की परीक्षा सम्पन्न हुई। उन्होंने बताया कि मंडल के पोर्टल पर एंट्री के अनुसार परीक्षा में कुल 3 लाख 35 हजार 152 परीक्षार्थी पंजीकृत थे। जांजगीर जिले के शासकीय बालक स्कूल नवागढ़ में तीन नकल प्रकरण की सूचना मंडल के पोर्टल पर प्राप्त हुई है। हाई स्कूल की परीक्षा में आज 6 हजार 539 परीक्षार्थी परीक्षा में अनुपस्थित रहे। 

  • Related Posts

    दंतेवाड़ा की माटी से अमेरिका तक बनाई पहचान, मुख्यमंत्री ने छत्तीसगढ़ की संस्कृति, परंपरा और विरासत को विदेशों में सहेजने के प्रयासों की सराहना की
    • November 6, 2026

    शेयर करें

    शेयर करेंरायपुर // छत्तीसगढ़ की माटी से निकलकर सात समंदर पार अमेरिका में अपनी पहचान बनाने वाले छत्तीसगढ़ दंतेवाड़ा जिले के गणेश कुमार कर को मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने…

    और पढ़ें
    कैशलेस चिकित्सा सुविधा की मंजूरी पर मुख्यमंत्री श्री साय से मिलकर कर्मचारी अधिकारी फेडरेशन ने जताया आभार
    • November 6, 2026

    शेयर करें

    शेयर करेंरायपुर // मुख्यमंत्री विष्णु देव साय से आज मुख्यमंत्री निवास में छत्तीसगढ़ कर्मचारी अधिकारी फेडरेशन के प्रतिनिधिमंडल ने सौजन्य मुलाकात की। प्रतिनिधिमंडल ने प्रदेश के शासकीय अधिकारियों व कर्मचारियों…

    और पढ़ें

    Leave a Reply