शहरी स्वास्थ्य केंद्रों में बढ़ेंगी सुविधाएं, हमर क्लिनिक के रूप में होंगे संचालित

शेयर करें

रायपुर // स्वास्थ्य विभाग हमर अस्पताल और हमर लैब के बाद अब हमर क्लिनिक के माध्यम से रायपुरवासियों के स्वास्थ्य सुविधाओं में इजाफा करने जा रहा है। राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन के सहयोग से रायपुर के 52 शहरी स्वास्थ्य केंद्रों का हमर क्लिनिक के रूप में उन्नयन किया जा रहा है। स्वास्थ्य मंत्री श्री टी.एस. सिंहदेव ने आज शहर के पांच हमर क्लिनिकों का निरीक्षण कर तैयारियां देखीं। उन्होंने अधोसंरचनागत निर्माण कार्यों में तेजी लाते हुए सभी व्यवस्थाएं जल्द सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। उन्होंने हमर क्लिनिक में मिलने वाली सुविधाओं के प्रचार-प्रसार के साथ ही लोगों की पहुंच को सुगम बनाने विजिबिलिटी बोर्ड्स (Visibility Boards) और मार्गदर्शक पट्टिकाएं लगाने को कहा। 

स्वास्थ्य मंत्री श्री सिंहदेव ने आज शाम रायपुर में राजेन्द्र नगर, छत्तीसगढ़ नगर, राठौर चौक, कबीर नगर और मंगल बाजार गुढ़ियारी के हमर क्लिनिक पहुंचकर उन्नयन कार्यों का अवलोकन किया और आवश्यक निर्देश दिए। रायपुर के मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. मिथिलेश चौधरी और राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन में शहरी स्वास्थ्य के राज्य कार्यक्रम प्रबंधक डॉ. प्रदीप टंडन भी इस दौरान मौजूद थे। श्री सिंहदेव ने कबीर नगर हमर क्लिनिक के निरीक्षण के दौरान अपने ब्लड-प्रेशर की जांच भी करवाई।

लोगों को बेहतर स्वास्थ्य सेवाएं उपलब्ध कराने शहरी स्वास्थ्य केंद्रों को हमर क्लिनिक का रूप दिया जा रहा है। ग्रामीण क्षेत्रों में स्थापित हेल्थ एंड वेलनेस सेंटर की तर्ज पर शहरी स्वास्थ्य केंद्रों में भी ज्यादा सुविधाएं विकसित की जा रही हैं। प्रदेश भर के विभिन्न नगरीय निकायों जिनमें नगर निगम, नगर पालिका और नगर पंचायत शामिल हैं, 182 हमर क्लिनिक शुरू किए जा रहे हैं।  

पूर्व में शहरी स्वास्थ्य केंद्रों में एएनएम के माध्यम से बच्चों और गर्भवती महिलाओं के टीकाकरण व जांच की सुविधाएं प्रदान की जाती थीं। अब यहां अच्छी अधोसंरचना के साथ चिकित्सा अधिकारी, स्टॉफ नर्स, बहु-उद्देश्यीय स्वास्थ्य कार्यकर्ता, डॉटा एंट्री ऑपरेटर और चतुर्थ श्रेणी कर्मचारी की नियुक्ति कर संपूर्ण इलाज की सुविधा विकसित की जा रही है। हमर क्लिनिकों में मरीजों के लिए 70 तरह की दवाईयों की व्यवस्था की जा रही है। हमर लैब के सहयोग से जांच की जरूरत वाले मरीजों को जांच की सुविधा भी मुहैया कराई जाएगी। 

  • Related Posts

    कैशलेस चिकित्सा सुविधा की मंजूरी पर मुख्यमंत्री श्री साय से मिलकर कर्मचारी अधिकारी फेडरेशन ने जताया आभार
    • November 6, 2026

    शेयर करें

    शेयर करेंरायपुर // मुख्यमंत्री विष्णु देव साय से आज मुख्यमंत्री निवास में छत्तीसगढ़ कर्मचारी अधिकारी फेडरेशन के प्रतिनिधिमंडल ने सौजन्य मुलाकात की। प्रतिनिधिमंडल ने प्रदेश के शासकीय अधिकारियों व कर्मचारियों…

    और पढ़ें
    एग्रीस्टैक में पंजीयन और डिजिटल सर्वे में फसल का अंकन अनिवार्य, भौतिक सत्यापन के भी निर्देश
    • November 6, 2026

    शेयर करें

    शेयर करेंरायपुर // छत्तीसगढ़ में किसानों को कृषि के क्षेत्र में और अधिक संबल प्रदान करने की दिशा में राज्य सरकार ने तैयारी तेज कर दी है। मंत्रालय महानदी भवन…

    और पढ़ें

    Leave a Reply