जामुल // ग्राम ढौर में सतनामी समाज द्वारा एकदिवसीय पंथी प्रतियोगिता संपन्न हुआ l जिसमे विभिन्न पंथी दल शामिल हुए एवं रात्रि कालीन कार्यक्रम का आयोजन हुआ l प्रथम,दिव्तीय, तृतीय आने वाले पंथी पार्टी को पुरस्कृत किया गया साथ ही क्षेत्र के विभिन्न समाजसेवी कार्यक्रम में शामिल हुए।
डॉ पार्वती कुर्रे कार्यक्रम में शामिल हुए एवं उन्होंने आयोजक टीम को बधाई देते हुए कहा की पंथी नृत्य सिर्फ नहीं है सत्य के रास्ते में चलने वाले लोगों का एक पंथ है इसीलिए इसे पंथी नृत्य कहा जाता है जिसके माध्यम से परम पूज्य गुरु घासीदास बाबा जी के बताए हुए संदेशों का गुणगान किया जाता है एवं उनके आदर्शों को जनमानस में पंथी के माध्यम से प्रसारित किया जाता है साथ ही उन्होंने समाज को एक रहने की बात कही एवं समाज को आर्थिक उन्नति पर ले जाने के लिए शिक्षा एवं व्यवसाय को बढ़ाने पर जोर दिया साथी नशा को दूर करने के लिए पुरजोर प्रयास करने की बात कही।
इस कार्यक्रम में प्रमुख रूप से केके खेलवार, अशोक मंडारे, अश्वनी टंडन, श्रीमती गीता बंजारे, हीमा चंद्रवंशी महेश्वर कुर्रे, रूपकुमार जांगड़े, कोमल टंडन, आकाश टंडन, तिलक जांगड़े एवं बड़ी संख्या में नागरिक शामिल हुए












