पाटन निवेश क्षेत्र विकास योजना 2031 (प्रारूप) का प्रकाशन

शेयर करें

दुर्ग // पाटन विकास योजना 2031 (प्रारूप) का प्रकाशन (छ0ग0 नगर तथा ग्राम निवेश अधिनियम 1973 की धारा 18 (1) के तहत् दिनांक 30 जनवरी को नगर पंचायत, पाटन के मिटिंग हॉल में, छ.ग. शासन, आवास एवं पर्यावरण विभाग, मंत्रालय, महानदी भवन, नया रायपुर अटल नगर के आदेश क्र. एफ 7-16/2019/32 दिनांक 28 अगस्त 2019 के द्वारा छ.ग. नगर तथा ग्राम निवेश अधिनियम 1973 की धारा 17-क (1) के तहत गठित समिति के सदस्य व नगर पंचायत अध्यक्ष माननीय श्री भूपेन्द्र कश्यप जी की अध्यक्षता में अपरान्ह 12.00 बजे किया गया।

संयोजक भानु प्रताप सिंह पटेल, उप संचालक, नगर तथा ग्राम निवेश रायपुर (छ.ग.) के द्वारा पाटन निवेश क्षेत्र में शामिल ग्रामों क्रमशः खोरपा, अटारी, अखरा, दैवमोर बठेना, सिकोला, सुपकान्हा, सोनपुर, खम्हरिया, पदंर एवं पाटन नगर पंचायत क्षेत्र एवं प्रकाशित विकास योजना के संबंध में संक्षिप्त जानकारी प्रदान की तथा प्रकाशित मानचित्रों का अवलोकन 17-क (1) के तहत गठित समिति के उपस्थित सदस्यों को कराया गया।

प्रकाशित विकास योजना के संबंध में आगामी 30 दिवस के भीतर जनसामान्य से आपत्ति एवं सुझाव कलेक्टोरेट कार्यालय जिला दुर्ग, स्थानीय नगर पंचायत पाटन, कार्यालय संभागायुक्त, दुर्ग तथा नगर तथा ग्राम निवेश, क्षेत्रीय कार्यालय दुर्ग में प्राप्त किया जावेगा। विकास योजना प्रकाशन में प्रतीक दीक्षित सहायक संचालक, श्रीमती वर्षा दीवान मिश्रा वरिष्ठ शोध सहायक, राजेश डूंभरे वरिष्ठ मानचित्रकार, संदीप पटेल उप अभियंता, अमर सिंह बघेल, उप अभियंता अनूप कुमार गढे़, वरिष्ठ शोध सहायक एवं अन्य संबंधित कर्मचारी उपस्थित थे।

Advertisements
Wishes
Advertisements
Diwali wish 3
Advertisements
Diwali wish
Advertisements
Diwali wish
Advertisements
Diwali ad
Advertisements
Diwali ad
  • Related Posts

    मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने प्रदेशवासियों को दी दीपावली की हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएँ
    • November 7, 2026

    शेयर करें

    शेयर करेंदीपावली का पर्व हर घर में सुख-समृद्धि, खुशहाली और नई उम्मीदों का प्रकाश लेकर आए : मुख्यमंत्री श्री साय रायपुर 7 नवम्बर 2026/ मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय ने…

    और पढ़ें
    मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने राज्यपाल श्री रमेन डेका को दी दीपावली की हार्दिक शुभकामनाएं
    • November 7, 2026

    शेयर करें

    शेयर करेंरायपुर // मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने आज लोकभवन में राज्यपाल श्री रमेन डेका से शिष्टाचार भेंट कर उन्हें दीपावली के पावन पर्व की हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएँ दीं।

    और पढ़ें

    Leave a Reply