थैलेसीमिया पीड़ित बच्चों के ब्लड की पूर्ति के लिए तनीषी के जन्मदिन पर पिता ने लगाया रक्तदान शिविर

शेयर करें

दुर्ग // एक पिता का अपनी बेटी को लेकर प्यार ऐसा कि हर साल बिटिया परी के जन्मदिवस को यादगार बनाने और सामाजिक सरोकार को बढ़ावा देने के उद्देश्य से पिता द्वारा ब्लड डोनेशन कैंप लगवाया जाता है। सिकलिंग, थैलेसिमिया पीड़ित मरीज-बच्चों को ब्लड की नियमित आवश्यकता एवं इलाज के दौरान हीमोग्लोबिन की कमी होने से रक्त का अभाव न हो इसी उद्देश्य से सेवाभावी श्री तृपेश शर्मा की इकलौती पुत्री कु. तनीषी शर्मा ‘‘परी‘‘ के 11वें जन्मदिवस 25 जनवरी 2023 को दुर्ग जिला ब्लड बैंक में रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया था। आयोजित विशेष रक्तदान शिविर में प्रातः 9 बजे से ही रक्तदाताओं का रक्तदान करने ब्लड बैंक पर आना प्रारंभ हो गया जो कि शाम 6 बजे तक बैच व टुकड़ो-टुकड़ो में रक्तदान होता रहा। पिता तृपेश ने परिवार जनों के साथ रक्तदान किया। मित्रगण, व्यपारी वर्ग, विभागीय अधिकारी एवं कर्मचारी को भी रक्तदान के लिये प्रेरित कर रक्तदान करवाया।

रक्तदान शिविर में समर्पित परिश्रमी सामाजिक समिति ‘‘दिशा‘‘ स्वास्थ्य विभाग, विद्युत विभाग, पोस्टल विभाग, सेव इंडियन फेमली, नवदृष्टि फांऊन्डेशन, दुर्ग हमर बाजार टीम, माहेश्वरी रक्तदान सेवा एवं दुर्ग-भिलाई के रक्तदाताओं ने रक्तदान कर कुल 147 यूनिट रक्तदान किया। रक्तदान के दौरान ब्लड बैंक में जमा की गयी रक्तयूनिट मरीजों की जान बचाने के काम आएगी।  उन मरीजों और उनके परिजनों की दुआएं और अशीष रक्तदाताओं के साथ-साथ बिटिया तनीषी को भी मिलेंगी। उनकी दुआएं सभी रक्तदाताओं और तनीषी को नई ऊर्जा और ताकत देती रहेगी।

सासंद विजय बघेल, राज्य पिछड़ा वर्ग आयोग के उपाध्यक्ष राज्य मंत्री आर. एन. वर्मा, निगम सभापति राजेश यादव, जिला सहकारी केन्द्रीय मर्यादित बैंक अध्यक्ष राजेन्द्र साहू, डॉ. जे.पी. मेश्राम मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी जिला दुर्ग, डॉ. वॉय के शर्मा सिविल सर्जन सह मुख्य अस्पताल अधीक्षक जिला चिकि.दुर्ग, दिलीप सिंह एवं दुष्यंत देवागंन जीवनदीप सदस्य, डॉ. नेहा नलवाया प्रभारी अधिकारी ब्लड बैंक दुर्ग, रोशन सिंह एवं समस्त ब्लड बैंक कर्मचारी, प्रदेश स्वास्थ्य कर्मचारी संघ के अध्यक्ष सत्येन्द्र गुप्ता शिविर में उपस्थित रहें।

रक्तदाताओं को उत्साहित कर प्रमाण पत्र वितरित किये एवं पुत्री तनीषी को जन्मदिवस पर दीर्घायु की कामना से शुभआशीष दियें। तृपेश शर्मा परिवार, धीरज रॉव, तरूण आड़तिया, राज आड़तिया जीवन ताम्रकार, प्रफुल्ल पटेल, गणेश, तेजस खारा, राकेश गोलछा, कोमल आड़तिया, पूर्वी आड़तिया, सुनील गुप्ता, शेखर ताम्रकार व अन्य रक्तदाताओं ने भी रक्तदान किया।

Advertisements
Wishes
Advertisements
Diwali wish 3
Advertisements
Diwali wish
Advertisements
Diwali wish
Advertisements
Diwali ad
Advertisements
Diwali ad
  • Related Posts

    मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने प्रदेशवासियों को दी दीपावली की हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएँ
    • November 7, 2026

    शेयर करें

    शेयर करेंदीपावली का पर्व हर घर में सुख-समृद्धि, खुशहाली और नई उम्मीदों का प्रकाश लेकर आए : मुख्यमंत्री श्री साय रायपुर 7 नवम्बर 2026/ मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय ने…

    और पढ़ें
    मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने राज्यपाल श्री रमेन डेका को दी दीपावली की हार्दिक शुभकामनाएं
    • November 7, 2026

    शेयर करें

    शेयर करेंरायपुर // मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने आज लोकभवन में राज्यपाल श्री रमेन डेका से शिष्टाचार भेंट कर उन्हें दीपावली के पावन पर्व की हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएँ दीं।

    और पढ़ें

    Leave a Reply