भारत के स्वतंत्रता संग्राम में अपने प्राणों की आहुति देने वाले शहीदों की स्मृति में शहीद दिवस पर भिलाई निगम के अधिकारी/कर्मचारियों ने किया 2 मिनट का मौन धारण किया

शेयर करें

भिलाई ।। भारत के स्वतंत्रता संग्राम में अपने प्राणों की आहुति देने वाले शहीदों की स्मृति में 30 जनवरी शहीद दिवस के दिन निगम आयुक्त रोहित व्यास सहित भिलाई निगम के अधिकारी/कर्मचारियों ने नगर पालिक निगम भिलाई के सभागार में आज2 मिनट का मौन धारण किया तथा शहीदों को श्रद्धांजलि अर्पित की।

ठीक 10:59 से 11:00 बजे तक अलर्ट के लिए 1 मिनट तक सायरन बजाया गया तथा 11:00 बजे से लेकर 11:02 बजे तक मौन धारण किया गया। इसके पश्चात 11:02 बजे से 11:03 बजे तक पुन: क्लियर सायरन बजाया गया। शहीदों की स्मृति में मौन धारण करने के लिए निगम के सभागार में भिलाई निगम के सभी अधिकारी/कर्मचारी निर्धारित समय से पूर्व ही सभागार पहुंच गए थे। अधिकारी/कर्मचारियों ने 2 मिनट के लिए अपने कार्य को रोककर मौन धारण किए।

इस अवसर पर भिलाई निगम के सभी विभागों के अधिकारी/कर्मचारी मौजूद रहे। मौन रखे जाने के पूर्व शहीद दिवस के दिन के महत्व को बताते हुए भारत की स्वतंत्रता में स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों की भूमिका के बारे में सभी को जानकारी दी गई और बताया गया कि कैसे राष्ट्रीय एकता में इन्होंने अपना महत्वपूर्ण योगदान दिया है।

मौन रखे जाने के लिए स्टेनो टू आयुक्त कक्ष, भवन अनुज्ञा विभाग, स्वास्थ्य विभाग, लेखा विभाग, जनसंपर्क विभाग, अधीक्षण अभियंता कछ, भवन संधारण विभाग, पेंशन शाखा, संपत्तिकर विभाग, राजस्व विभाग, योजना विभाग तथा राष्ट्रीय शहरी आजीविका मिशन सहित सभी विभागों के अधिकारी/कर्मचारी शामिल हुए।

Advertisements
Wishes
Advertisements
Diwali wish 3
Advertisements
Diwali wish
Advertisements
Diwali wish
Advertisements
Diwali ad
Advertisements
Diwali ad
  • Related Posts

    मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने प्रदेशवासियों को दी दीपावली की हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएँ
    • November 7, 2026

    शेयर करें

    शेयर करेंदीपावली का पर्व हर घर में सुख-समृद्धि, खुशहाली और नई उम्मीदों का प्रकाश लेकर आए : मुख्यमंत्री श्री साय रायपुर 7 नवम्बर 2026/ मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय ने…

    और पढ़ें
    मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने राज्यपाल श्री रमेन डेका को दी दीपावली की हार्दिक शुभकामनाएं
    • November 7, 2026

    शेयर करें

    शेयर करेंरायपुर // मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने आज लोकभवन में राज्यपाल श्री रमेन डेका से शिष्टाचार भेंट कर उन्हें दीपावली के पावन पर्व की हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएँ दीं।

    और पढ़ें

    Leave a Reply