मां का दूध नहीं पी पा रहा था 3 दिन का नवजात शिशु , दुर्ग जिला अस्पताल के चिकित्सकों ने सर्जरी कर दी राहत

शेयर करें

दुर्ग // जिला अस्पताल में 3 दिन के मासूम बच्चे को मां का दूध पीने में समस्या आ रही थी। इसका कारण यह था कि बच्चा जन्म से कटे फटे होंठ वाला था। इतने छोटे बच्चे का बच्चे की सर्जरी अभी संभव नहीं थी लेकिन फीडिंग नहीं होने की वजह से उसके लिए काफी दिक्कतें थी। माता मूकबधिर है तथा पिता मानसिक रूप से विकलांग है ऐसे में बच्चे के सरवाइवल के लिए तुरंत निर्णय लिया गया की इसकी फीडिंग के लिए होंठों के पास फीडिंग प्लेस तैयार किया जाए। अब इस फीडिंग प्लेस के माध्यम से बच्चा 6 महीने तक दूध पी सकेगा। इसके बाद कटे फटे होंठ की सर्जरी कर दी जाएगी।

इस संबंध में जानकारी देते हुए बच्चे का ट्रीटमेंट कर रही डॉक्टर रेणु जायसवाल ने बताया कि इतने छोटे बच्चे में फीडिंग प्लेस लगाना काफी बारीक काम होता है लेकिन यह सफलतापूर्वक हो पाया। अब बच्चा आसानी से फीड कर सकेगा। जिला चिकित्सालय में सुविधाएं बढ़ने से मरीजों को बड़ी राहत मिली है। इस कार्य के लिए डॉ जायसवाल और टीम को सिविल सर्जन डॉ शर्मा ने बधाई दी है। मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ जेपी मेश्राम ने भी जिला अस्पताल की टीम को बधाई दी है।

Advertisements
Wishes
Advertisements
Diwali wish 3
Advertisements
Diwali wish
Advertisements
Diwali wish
Advertisements
Diwali ad
Advertisements
Diwali ad
  • Related Posts

    बगिया बैराज सिंचाई परियोजना से जशपुर के 13 गांवों में आएगी खुशहाली, 3,921 से अधिक किसानों को मिलेगा लाभ
    • November 9, 2026

    शेयर करें

    शेयर करेंरायपुर // मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने आज जशपुर जिले के बगिया स्थित कैम्प कार्यालय में क्षेत्र के किसानों को बड़ी सौगात देते हुए 79 करोड़ 38 लाख 78…

    और पढ़ें
    मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने प्रदेशवासियों को गोवर्धन पूजा एवं गौरा-गौरी पर्व की दी हार्दिक बधाई और शुभकामनाएं
    • November 9, 2026

    शेयर करें

    शेयर करेंरायपुर // मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने गोवर्धन पूजा एवं छत्तीसगढ़ के पारंपरिक लोकपर्व गौरा-गौरी के पावन अवसर पर समस्त प्रदेशवासियों को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दी हैं। उन्होंने…

    और पढ़ें

    Leave a Reply