धमधा ।। भारतीय जनता पार्टी प्रदेश अध्यक्ष अरुण साव की सहमति से प्रदेश अध्यक्ष भाजपा युवा मोर्चा रवि भगत व महामंत्री उपकार चंद्राकर छत्तीसगढ़ ने प्रदेश कार्यकारिणी की सूची जारी किया है जिसमे धमधा नगर के पार्षद पूर्व भाजयुमो अध्यक्ष आरुणी दानी को प्रदेश कार्यकारिणी की जवाबदारी दी है जिसमे धमधा नगर के भाजयुमो कार्यकर्ताओ ने भारी खुशी जाहिर की है कार्यकर्ताओं ने मिल कर मिठाई खिलाकर बधाई दी ।
वही पूरे दिन दूरसंचार के माध्यम से बधाई संदेश भी आए वही आरुणी दानी ने बताया है कि वे इस जवाबदारी पर खरा उतरेंगे व आने वाले विधानसभा चुनाव में वे जनता को केंद्र शासन के लाभ व वर्तमान के राज्य शासन की सभी कूटनीतियों के विरोध व भाजपा शासन की योजनाओं को लेकर जनता तक आने वाले विधानसभा चुनाव में कड़ी चुनौती के साथ भाजपा की सरकार फिर विधानसभा सहित प्रदेश भर में लाने का दावा किया है ।
बधाई संदेशो में पूर्व मंडल अध्यक्ष नरेश साहू,डिशन सिंह देवकुमार वर्मा,दिनेश यादव,तुकेश सोनवानी,शुभांक शर्मा आदि सहित सैकड़ों की संख्या में अलग अलग माध्यम से बधाई संदेश प्राप्त हुए।





