गिरौदपुरी मेला 24 से 26 फरवरी, तकदर्शनार्थियों को बुनियादी सुविधाएं प्रदान करने आपसी तालमेल से करें काम : गुरू रूद्रकुमार

शेयर करें

रायपुर // बलौदाबाजार-भाटापारा जिले के गिरौदपुरी धाम में प्रतिवर्ष लगने वाले तीन दिवसीय गुरूदर्शन मेले का आयोजन 24 से 26 फरवरी 2023 तक किया जायेगा। आज बलौदाबाजार-भाटापारा जिले में जगतगुरू गुरू गद्दीनशीन श्री विजय कुमार गुरू की अध्यक्षता में गिरौदपुरी मेला आयोजन समिति की आयोजित उच्च स्तरीय बैठक में मेले के आयोजन की तिथि का निर्धारण किया गया। इस अवसर पर लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी एवं ग्रामोद्योग मंत्री गुरू रूद्रकुमार, राज राजेश्वरी कौशल माता, राजमहंत गण सहित कलेक्टर रजत बंसल, एसपी दीपक झा सहित जिला प्रशासन के वरिष्ठ अधिकारी बैठक में उपस्थित थे।

बैठक के दौरान मंत्री गुरू रूद्रकुमार ने कहा कि मेले में लाखों की संख्या में श्रद्धालु जुटते हैं। उनके लिए बुनियादी सुविधाओं का बेहतर इंतजाम करना जिला प्रशासन की जिम्मेदारी है। सभी विभाग आपसी ताल-मेल के साथ काम करें और इस बड़े आयोजन को सफल बनाने में अपना सहभागिता निभाएं। उन्होंने मंदिर परिसर एवं गुरू घासीदास जन्मस्थली में पुराने जैतखाम की जगह मेला आयोजित होने से पूर्व नवीन जैतखाम बनाने के निर्देश संबंधित अधिकारियों को दिए। बैठक में लाखों दर्शनार्थियों के मेले में समागम को देखते हुए तैयारियों के संबंध में व्यापक विचार-विमर्श करते हुए मेले के सफल आयोजन की रूपरेखा को अंतिम रूप दिया गया। बैठक में विजय कुमार गुरू ने भी अपने विचार एवं सुझाव रखें। कलेक्टर रजत बंसल ने बैठक की कार्यवाही का संचालन करते हुए मेले के लिए प्रस्तावित की गई व्यवस्था की विस्तृत जानकारी दी। मेले की तमाम व्यवस्था सुनिश्चित करने के लिए कसडोल एसडीएम भूपेंद्र अग्रवाल को मेला अधिकारी एवं सह-मेला अधिकारी टुण्डरा तहसीलदार चित्रलेखा चन्द्रवंशी को नियुक्त किया गया है। सुरक्षा व्यवस्था में उन्हें सहयोग प्रदान करने के लिए राज्य स्तर से डिप्टी कलेक्टरों एवं सँयुक्त कलेक्टरों की तैनाती की जाएगी। इसके लिए सामान्य प्रशासन विभाग को पत्र लिखा गया है। मेले में आने वाले दर्शनार्थियों के लिए पेयजल एवं निस्तारी जल की पर्याप्त इंतजाम रहेगी।

कलेक्टर बंसल ने बताया कि मेला स्थल पर स्थापित 30 लाख, 8 लाख एवं 75 हजार लीटर क्षमता के टैंक को साफ कराकर पानी भरना प्रारंभ हो गया है। मंदिर परिसर, महराजी, छातापहाड़ एवं पंच कुण्डीय में अलग से पानी टंकी की व्यवस्था रहेगी। मेले में तीनों दिन पानी की पर्याप्त व्यवस्था रहेगी।

मेला में आये दर्शनार्थियों के लिए रियायती दर पर दाल-भात केन्द्र स्थापित किये जाएंगे। मेले में प्लास्टिक के सामान में भोजन एवं अन्य सामग्री परोसने पर प्रतिबंध रहेगा। दोना पत्तल एवं लकड़ी के इस्तेमाल को बढ़ावा दिया जाएगा। मेला स्थल में दुकानों के आवंटन के लिए एक समिति बनाई गई है। मेला स्थल के चप्पे-चप्पे पर सुरक्षा व्यवस्था रहेगी। मेले के आयोजन के दौरान गिरौदपुरी धाम के 10 किलोमीटर की परिधि में कोई भी अवैध शराब दुकान का कारोबार नहीं होगा। इसके लिए आबकारी एवं पुलिस को सख्त निर्देश दिए गए हैं। पान, गुटखा एवं बीड़ी का विक्रय पर भी प्रतिबंध रहेगा। इस अवसर पर राजमहंतों और आयोजन समिति के सदस्यों ने भी अपने-अपने मेले के व्यवस्थित आयोजन के लिए सुझाव दिए। इस अवसर पर एसपी दीपक झा, जिला पंचायत सीईओ गोपाल वर्मा सहित संबंधित अधिकारी उपस्थित थे।

  • Related Posts

    भिलाई-03 में आयोजित श्रद्धांजलि सभा में प्रदेश के वरिष्ठ जनप्रतिनिधियों एवं भाजपा पदाधिकारियों ने किया नमन
    • November 6, 2026

    शेयर करें

    शेयर करेंभिलाई ।/ स्वर्गीय डोमन लाल कोसेवाड़ा जी की स्मृति में आज भिलाई-03 में श्रद्धांजलि सभा का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में मुख्यमंत्री विष्णु देव साय सहित प्रदेश के वरिष्ठ…

    और पढ़ें
    मुख्यमंत्री श्री साय ने खोला नौकरी का पिटारा, 1,703 पदों पर भर्ती
    • November 6, 2026

    शेयर करें

    शेयर करेंरायपुर // मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के नेतृत्व में छत्तीसगढ़ सरकार ने युवाओं को रोजगार का बड़ा अवसर दिया है। छत्तीसगढ़ कर्मचारी चयन मंडल ने समूह-2, तृतीय श्रेणी (स्नातकोत्तर…

    और पढ़ें

    Leave a Reply