प्रशिक्षु आईएएस की टीम, शासन की फ्लैगशिप योजनाओं से हुई अवगत

शेयर करें

दुर्ग // 22 प्रशिक्षु आईएएस की टीम आज छत्तीसगढ़ शासन की महत्वकांक्षी योजनाओं से अवगत हुई। प्रशिक्षु आईएएस की टीम ने सर्वप्रथम निगम आयुक्त रोहित व्यास से मुलाकात की, आयुक्त ने शासन की प्रमुख योजनाओ के बारे में प्रशिक्षु आईएएस की टीम को अवगत कराया। निगम आयुक्त से मुलाकात के बाद टीम छत्तीसगढ़ शासन की महत्वपूर्ण योजना से रूबरू होने निकली। मोबाइल मेडिकल यूनिट के शिविर से लोगो को मिल रहे स्वास्थ्य लाभ को प्रशिक्षु आईएएस की टीम ने करीब से जाना। स्लम क्षेत्रों में मुफ्त परीक्षण, उपचार से लेकर दवाइयां फ्री में दी जा रही है। टीम ने इस दौरान चिकित्सकों तथा इलाज के लिए पहुंचे हुए हितग्राहियों से चर्चा कर स्वास्थ्य शिविर का किस प्रकार से लाभ मिल रहा हैं l

इसकी जानकारी ली। हितग्राहियों ने बताया कि घर एवं मोहल्ले के समीप ही स्वास्थ्य शिविर का आयोजन मोबाइल मेडिकल यूनिट के माध्यम से होता है, हमें अन्य स्थानों में जाकर लंबी लाइन लगाने की आवश्यकता नहीं पड़ती है, इसके साथ ही सारे इलाज फ्री में होते हैं। इस पर टीम ने शासन की इस योजना को महत्वपूर्ण बताया और योजना की प्रशंसा की। प्रशिक्षु आईएएस के दल ने धनवंतरी मेडिकल स्टोर का अवलोकन किया। 55 प्रतिशत छूट के साथ दवाइयों का लाभ हितग्राहियों को मिल रहा है। टीम ने कहा कि गरीब एवं मध्यम वर्गीय तबके के लोगों के लिए यह योजना वरदान साबित होगा। अस्पताल परिसर में ही योजना के जरिए दवाइयों की उपलब्धता होने पर प्रसन्नता जाहिर की। इस दौरान आईएस प्रशिक्षु की टीम सी मार्ट भी पहुंचे। छत्तीसगढ़ के विभिन्न जिलों के हैंड मेकिंग प्रोडक्ट का संग्रह एक स्थान पर मिलने पर तारीफ की और प्रोडक्ट भी खरीदें।

स्वामी आत्मानंद अंग्रेजी माध्यम स्कूल के बच्चों के जवाब सुनकर हुए प्रभावित- प्रशिक्षु आईएएस के दल ने स्वामी आत्मानंद अंग्रेजी माध्यम शासकीय स्कूल सेक्टर 6 का अवलोकन किया। बच्चों के द्वारा बनाए गए अलग-अलग मॉडल देखें, फिजिक्स, केमिस्ट्री एवं बायोलॉजी लैब का भी निरीक्षण किया। स्वामी आत्मानंद अंग्रेजी माध्यम स्कूल की अवधारणा और इसके उद्देश्य की जानकारी प्रोजेक्टर के माध्यम से प्राप्त की। एस्ट्रोनॉमी लैब देखा, टीम ने कहा कि सरकारी स्कूल में शिक्षा को लेकर यह अच्छा प्रयास है। इस दौरान विद्यार्थियों से भी बात की, पूछे जाने वाले प्रश्नों का बच्चों ने अंग्रेजी में त्वरित जवाब दिया, जिसे सुनकर टीम काफी प्रभावित हुई। टीम के भ्रमण के दौरान अनुविभागीय अधिकारी जागेश्वर कौशल, अधीक्षण अभियंता बीके देवांगन आदि मौजूद रहे।

  • Related Posts

    भिलाई-03 में आयोजित श्रद्धांजलि सभा में प्रदेश के वरिष्ठ जनप्रतिनिधियों एवं भाजपा पदाधिकारियों ने किया नमन
    • November 6, 2026

    शेयर करें

    शेयर करेंभिलाई ।/ स्वर्गीय डोमन लाल कोसेवाड़ा जी की स्मृति में आज भिलाई-03 में श्रद्धांजलि सभा का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में मुख्यमंत्री विष्णु देव साय सहित प्रदेश के वरिष्ठ…

    और पढ़ें
    मुख्यमंत्री श्री साय ने खोला नौकरी का पिटारा, 1,703 पदों पर भर्ती
    • November 6, 2026

    शेयर करें

    शेयर करेंरायपुर // मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के नेतृत्व में छत्तीसगढ़ सरकार ने युवाओं को रोजगार का बड़ा अवसर दिया है। छत्तीसगढ़ कर्मचारी चयन मंडल ने समूह-2, तृतीय श्रेणी (स्नातकोत्तर…

    और पढ़ें

    Leave a Reply