मुख्यमंत्री ने अमर शहीद गैंदसिंह के छायाचित्र पर माल्यार्पण कर उन्हें किया नमन

शेयर करें

रायपुर ।। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने आज यहां अपने निवास कार्यालय में अमर शहीद गैंदसिंह के शहादत दिवस पर उनके छायाचित्र पर माल्यार्पण कर उन्हें नमन किया। श्री बघेल ने छत्तीसगढ़ में आजादी का बिगुल फूंकने वाले अमर शहीद गैंद सिंह को याद करते हुए कहा कि उन्होंने सन् 1857 में हुए देश के प्रथम स्वतंत्रता संग्राम से काफी पहले ही अंग्रेजों की गुलामी और शोषण के विरूद्ध आवाज उठाई थी।

मुख्यमंत्री श्री बघेल ने कहा कि बस्तर के अबूझमाड़िया भाई-बहनों के अधिकारों के लिए संघर्ष करने वाले नेतृत्वकर्ता जमींदार गैंदसिंह को 20 जनवरी सन् 1825 को परलकोट के महल के सामने फांसी दी गई थी। अपने स्वाभिमान तथा मातृभूमि की रक्षा के लिए गैंदसिंह शहीद हो गए। परलकोट के मुक्ति आंदोलन के नायक गैंदसिंह जी के देश प्रेम और मातृभूमि की मुक्ति के लिए अदम्य शौर्य और बलिदान को हमेशा याद किया जाएगा।

इस अवसर पर गृह मंत्री ताम्रध्वज साहू, कृषि मंत्री रविंद्र चौबे, संसदीय सचिव विकास उपाध्याय, विधायक खेलसाय सिंह, मुख्यमंत्री के सलाहकार राजेश तिवारी सहित अन्य लोग उपस्थित रहे।

  • Related Posts

    दंतेवाड़ा की माटी से अमेरिका तक बनाई पहचान, मुख्यमंत्री ने छत्तीसगढ़ की संस्कृति, परंपरा और विरासत को विदेशों में सहेजने के प्रयासों की सराहना की
    • November 6, 2026

    शेयर करें

    शेयर करेंरायपुर // छत्तीसगढ़ की माटी से निकलकर सात समंदर पार अमेरिका में अपनी पहचान बनाने वाले छत्तीसगढ़ दंतेवाड़ा जिले के गणेश कुमार कर को मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने…

    और पढ़ें
    कैशलेस चिकित्सा सुविधा की मंजूरी पर मुख्यमंत्री श्री साय से मिलकर कर्मचारी अधिकारी फेडरेशन ने जताया आभार
    • November 6, 2026

    शेयर करें

    शेयर करेंरायपुर // मुख्यमंत्री विष्णु देव साय से आज मुख्यमंत्री निवास में छत्तीसगढ़ कर्मचारी अधिकारी फेडरेशन के प्रतिनिधिमंडल ने सौजन्य मुलाकात की। प्रतिनिधिमंडल ने प्रदेश के शासकीय अधिकारियों व कर्मचारियों…

    और पढ़ें

    Leave a Reply