जिला अस्पताल दुर्ग में दुर्लभ बीमारी पोर्टल कैवरनोमा की सर्जरी हुई

शेयर करें

दुर्ग // 18 वर्ष के पेशेंट केदार यादव सीएचसी पाटन से दुर्ग जिला चिकित्सालय में पेट में कई दिनों से दर्द होने के कारण रेफर किए गए थे। जिला चिकित्सालय में जांच के दौरान पता चला पेशेंट के आमाशय में छेद हो गया है जिससे पूरे शरीर में इंफेक्शन और पेट में पानी भर गया है। साथ ही जांच में मालूम पड़ा कि पेशेंट को एक रेयर बीमारी पोर्टल कैवरनोमा है जिसकी वजह से खून की उल्टी होना या लीवर अच्छे से काम नहीं करना जौंडिस भी हो जाना या फिर थ्रंबस बनकर ब्लड सप्लाई बंद कर देना जैसी कॉम्प्लिकेशंस होने की आशंका रहती है।

ऐसे में डॉक्टर वाई के शर्मा सर्जन एवं डॉक्टर सरिता मिंज सर्जन ने तय किया कि सारी बीमारियों को ध्यान में रखते हुए एवं पेशेंट के रिश्तेदारों को समझाते हुए सबसे पहले उसका ऑपरेशन कर आमाशय के छेद को बंद किया जाए ताकि पेशेंट सेप्टिसिमिया में जाने से बचाया जा सके। इसके लिए डॉक्टर बसंत चौरसिया ने पेशेंट को पूरी बेहोशी में सारी कॉम्प्लिकेशंस को ध्यान में रखते हुए उचित बेहोशी से केस कराया ऑपरेशन के बाद पेशेंट की स्थिति स्थिर है साथ ही स्टाफ नर्स में शीबेन दानी, मयूरी गीता एवं रमेश ने अपनी भूमिका निभाई।

  • Related Posts

    दीपावली पर बस्तर के परचनपाल की हस्तकला का जलवा
    • November 5, 2026

    शेयर करें

    शेयर करेंरायपुर // आगामी दीपावली और अन्य प्रमुख त्योहारों की आहट के साथ ही बाजारों में स्थानीय कला और पर्यावरण-अनुकूल (इको-फ्रेंडली) हस्तनिर्मित उत्पादों की रौनक देखते ही बन रही है।…

    और पढ़ें
    राज्य में 25 जनवरी से 28 फरवरी 2027 तक होगा जनगणना का मैदानी कार्य
    • November 5, 2026

    शेयर करें

    शेयर करेंरायपुर // भारत की जनगणना-2027 के प्रथम चरण अर्थात् मकान सूचीकरण एवं मकानों की गणना का कार्य छत्तीसगढ़ में 01 से 30 मई 2026 तक सफलतापूर्वक संपन्न हुआ। अब…

    और पढ़ें

    Leave a Reply