भिलाई // भारतीय जनता पार्टी युवा मोर्चा के नवनियुक्त प्रदेश महामंत्री उपकार चंद्राकर का चरोदा मंडल के प्रथम नगर आगमन पर युवा मोर्चा कार्यकर्ता व मंडल के पदाधिकारियों द्वारा भव्य स्वागत किया गया l भाजपा युवा मोर्चा एवं चरोदा मंडल के पदाधिकारी व समस्त पार्षदों द्वारा सिरसा गेट चौक में सैकड़ों की संख्या में गाजे-बाजे के साथ स्वागत किया l प्रदेश युवा मोर्चा महामंत्री बनने पर भाजपा कार्यकर्ताओं पुष्प गुच्छ भेट कर बधाई एवं शुभकामनाएं दी।
तत्पश्चात समस्त युवा मोर्चा के कार्यकर्ता के साथ जुलूस की शक्ल मैं नवनियुक्त प्रदेश महामंत्री ने उमदा स्थित कार्यक्रम स्थल पहुंचकर माँ भारती दीपक जलाकर पूजा अर्चना की तथा भाजपा कार्यकर्ताओ के साथ परिचात्मक बैठक कर संबोधित किया l श्री चंद्राकर ने अपने संबोधन में कहा की प्रत्येक बूथ 20 युवाओं को जोड़ने तथा भाजपा को बूथ स्तर पर मजबूती प्रदान करने का युवाओं को मार्गदर्शन किया। उन्होंने कहा कि प्रदेश की भ्रष्ट कांग्रेस सरकार द्वारा युवाओं के साथ छल किया गया 2500 रुपए बेरोजगारी भत्ता के अपने घोषणापत्र में किए गए वादों से मुकरकर गंगाजल का अपमान किया।
कार्यक्रम को संबोधित करते हुए मंडल के अध्यक्ष दिलीप पटेल ने युवा साथियों को बूथ तक जाकर कार्य करने का आवाहन किया l कार्यक्रम को प्रदेश कार्यसमिति सदस्य शिरीष अग्रवाल युवा मोर्चा के प्रदेश पदाधिकारी उदय भास्कर, डिंपल चिंदेकर, आकाश ठाकुर, युवा मोर्चा के जिला अध्यक्ष अमित मिश्रा, वरिष्ठ पार्षद फिरोज फारूखी, चंद्र प्रकाश पांडे व सीता साहू ने संबोधित किया l मंच संचालन अखिल वर्मा तथा आभार प्रदर्शन तेजस पाल द्वारा किया गया











