कुम्हारी ।। कुम्हारी नगर में मां शाकंभरी की जयंती बड़ी धूमधाम से मनाया गया। सर्वप्रथम मां शाकंभरी की पूजा अर्चना कर मरार समाज व सर्व समाज की मंगल कामना किया गया तत्पश्चात हवन यज्ञोपवीत कर मां शाकंभरी को पूर्ण आहूति देते हुए मरार समाज की उन्नति का मनोकामना किया।
इस अवसर पर समाज के संरक्षक नारायण पटेल ने समाज को संगठित करने की बात कही साथ ही कहा कि समाज के प्रत्येक व्यक्ति को समाज के लिए समय निकाल कर समाज हित में कार्य करें जिससे समाज उन्नति करें व समृद्ध बनें। समाज के रायपुर राज प्रभारी सचिव सुनिल पटेल ने कहा कि जब तक समाज का प्रत्येक व्यक्ति समाज के कार्य से नहीं जुड़ेगा तब तक समाज का उत्कृष्ट उन्नति संभव नहीं होगा हम सबको मिलकर एक स्वर में पूरे ताकत से मां शाकंभरी की जय कहना पड़ेगा व बिना भेदभाव के सब व्यक्ति को कार्य बांटकर सतत् सामाजिक कार्य में लगना होगा तो निश्चित ही मरार समाज भारत मां व शाकंभरी मां को परम वैभव वैभव शिखर तक पहुंचायेगा ।
कार्यक्रम में समाज के संरक्षक प्यारेलाल पटेल, विनोद, जितेन्द्र पटेल व सदस्य गण पवन, शंकर पटेल, पुनीत, मनोज, धर्मेंद्र पटेल, राजेश व महिला पदाधिकारी तिजिया, रुक्मिणी, चमेली,मीना, प्रमिला , दामिनी, पार्वती, जमुना व अन्य सामाजिक बंधु व भगिनी उपस्थित रहे, कार्यक्रम का समापन में युवा अध्यक्ष भूपेंद्र पटेल ने आभार व्यक्त किया तत्पश्चात सभी भोजन प्रसादी प्राप्त किए












