मुख्यमंत्री भूपेश बघेल पहुंचे कुंजाम परिवार के घर, कांसे की थाली में लिया छत्तीसगढ़ के व्यंजनों का स्वाद

शेयर करें

बेमेतरा ।। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल नांदघाट सरपंच श्रीमती सरिता कुंजाम के घर भोजन पर पहुंचे यहां कुंजाम परिवार ने उनका परम्परागत रूप से स्वागत किया।

मुख्यमंत्री को यहां छत्तीसगढ़ व्यंजनों से युक्त भोजन कांसे की थाली में परोसा गया।

उन्होंने यहां चावल,  राहर दाल , रोटी , आलू मटर गोभी की सब्जी , तिवरा भाजी , खट्टे में बने जिमी कांदा , तिवरा भाजी , टमाटर की चटनी , चांवल पापड़ , सूखे भिंडी की सब्जी , चांवल खीर , छत्तीसगढ़ी व्यंजन चौसेला , ककड़ी मूली गाजर का सलाद का स्वाद लिया।

इस अवसर पर मुख्यमंत्री श्री बघेल ने कुंजाम परिवार के सभी सदस्यों से मुलाकात की और भोजन के लिए धन्यवाद दिया साथ ही उन्हें उपहार भेंट किया।

  • Related Posts

    भिलाई-03 में आयोजित श्रद्धांजलि सभा में प्रदेश के वरिष्ठ जनप्रतिनिधियों एवं भाजपा पदाधिकारियों ने किया नमन
    • November 6, 2026

    शेयर करें

    शेयर करेंभिलाई ।/ स्वर्गीय डोमन लाल कोसेवाड़ा जी की स्मृति में आज भिलाई-03 में श्रद्धांजलि सभा का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में मुख्यमंत्री विष्णु देव साय सहित प्रदेश के वरिष्ठ…

    और पढ़ें
    मुख्यमंत्री श्री साय ने खोला नौकरी का पिटारा, 1,703 पदों पर भर्ती
    • November 6, 2026

    शेयर करें

    शेयर करेंरायपुर // मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के नेतृत्व में छत्तीसगढ़ सरकार ने युवाओं को रोजगार का बड़ा अवसर दिया है। छत्तीसगढ़ कर्मचारी चयन मंडल ने समूह-2, तृतीय श्रेणी (स्नातकोत्तर…

    और पढ़ें

    Leave a Reply