वार्ड 13 में होंगे विकास कार्य, महापौर व सभापति ने वार्डवासियों के साथ किया भूमिपूजन

शेयर करें

भिलाई ।। नगर पालिक निगम भिलाई क्षेत्र अंतर्गत वार्ड क्रमांक 13 कोहका में पेवर ब्लॉक और नाली का निर्माण किया जाएगा। 15 लाख की लागत से होने वाले निर्माण कार्य से क्षेत्र के नागरिकों को सहूलियत मिल सकेगी। वार्ड 13 में लंबे समय से पक्की नाली बनाने के लिए स्थानीय नागरिक मांग कर रहे थे जिसे महापौर नीरज पाल के द्वारा पूरी कराए जाने के बाद वार्डवासियों ने खुशी जाहिर करते हुए महापौर व सभापति का का आभार व्यक्त किया।

महापौर नीरज पाल ने भूमिपूजन कार्यक्रम में उपस्थित अधिकारियों को निर्देश दिए नाली निर्माण का कार्य कार्यअवधि में पूर्ण किया जाए ताकि वार्ड 13 के नागरिकों को सुविधा मिल सके। सड़क किनारे पेवर ब्लॉक लगने से वार्ड स्वच्छ और सुंदर दिखेगा तथा पार्किंग के लिए जगह मिल पाएगी तथा पक्की नाली बनने से क्षेत्र में बारिश का पानी तथा घरों से निकलने वाले निस्तारी के पानी की निकासी पहले और बेहतर हो जाएगी।

सभापति गिरवर बंटी साहू ने कहा कि शासन से विकास कार्य के लिए स्वीकृति मिलने के बाद भूमिपूजन किया गया। 10 लाख की लागत से नाली निर्माण तथा 05 लाख की लागत से सड़क किनारे पेवर ब्लॉक लगाया जाएगा। नाली निर्माण हो जाने से बरसात में मोहल्ले में पानी भरने की समस्या समाप्त हो जाएगी तो वही बरसाती पानी नाली के माध्यम से होकर निकल जाएगी। पानी निकासी नाली निर्माण के चलते सुगम हो पाएगा। काफी समय से वार्ड वासी इस कार्य की मांग कर रहे थे जिसको देखते हुए महापौर ने तत्परता दिखाते हुए कार्य के लिए स्वीकृति दिलाई और भूमिपूजन कर काम को चालू कराया। भूमिपूजन के दौरान बड़ी संख्या में वार्ड के निवासी उपस्थित रहे। भूमिपूजन के दौरान भिलाई जिला कांग्रेस अध्यक्ष मुकेश चंद्राकर, वार्ड पार्षद अंजु सुमन सागर सिन्हा, ब्लॉक अध्यक्ष नंद कश्यप, नीरा जंघेल, जागेश्वरी साहू, भानूप्रताप जंघेल, भानू देशमुख,निरंजन बिसाई, निर्मल सिंह, हरजीत सिंह, उषा साहू, जमुना वर्मा सहित बड़ी संख्या में वार्ड के नागरिक उपस्थित थे।

  • Related Posts

    भिलाई-03 में आयोजित श्रद्धांजलि सभा में प्रदेश के वरिष्ठ जनप्रतिनिधियों एवं भाजपा पदाधिकारियों ने किया नमन
    • November 6, 2026

    शेयर करें

    शेयर करेंभिलाई ।/ स्वर्गीय डोमन लाल कोसेवाड़ा जी की स्मृति में आज भिलाई-03 में श्रद्धांजलि सभा का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में मुख्यमंत्री विष्णु देव साय सहित प्रदेश के वरिष्ठ…

    और पढ़ें
    मुख्यमंत्री श्री साय ने खोला नौकरी का पिटारा, 1,703 पदों पर भर्ती
    • November 6, 2026

    शेयर करें

    शेयर करेंरायपुर // मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के नेतृत्व में छत्तीसगढ़ सरकार ने युवाओं को रोजगार का बड़ा अवसर दिया है। छत्तीसगढ़ कर्मचारी चयन मंडल ने समूह-2, तृतीय श्रेणी (स्नातकोत्तर…

    और पढ़ें

    Leave a Reply