नगरीय निकाय एवं त्रिस्तरीय पंचायत उप निर्वाचन 2022-23, प्रियंका पाण्डेय प्रेक्षक नियुक्त

शेयर करें

राजनांदगांव // नगरीय निकाय एवं त्रिस्तरीय पंचायत उप निर्वाचन 2022-23 अंतर्गत प्रभारी वन संरक्षक (उत्पादन) श्रीमती प्रियंका पाण्डेय को जिले के लिए प्रेक्षक नियुक्त किया गया है। प्रेक्षक श्रीमती प्रियंका पाण्डेय द्वारा रेल्वे स्टेशन के समीप स्थित रेस्ट हाउस में रिटर्निंग ऑफिसर (पंचायत) से राजनांदगांव विकासखण्ड अंतर्गत प्राप्त नाम निर्देशन, संवीक्षा एवं निर्वाचन की तैयारियों की जानकारी ली गई।

उन्होंने नगर पंचायत डोंगरगांव एवं नगर पालिका परिषद् डोंगरगढ़ से पार्षद निर्वाचन हेतु नाम निर्देशन एवं निर्वाचन की तैयारी के संबंध में आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। साथ ही पंचायत उप निर्वाचन 2022-23 हेतु निर्वाचन की तैयारियों का प्रेषण किया गया। प्रेक्षक श्रीमती प्रियंका पाण्डेय का मोबाइल नम्बर +91-88392-52320 है। जिस पर कार्यालयीन अवधि में संपर्क कर निर्वाचन के संबंध में शिकायत व सूचना दें सकते हैं।

  • Related Posts

    दीपावली पर बस्तर के परचनपाल की हस्तकला का जलवा
    • November 5, 2026

    शेयर करें

    शेयर करेंरायपुर // आगामी दीपावली और अन्य प्रमुख त्योहारों की आहट के साथ ही बाजारों में स्थानीय कला और पर्यावरण-अनुकूल (इको-फ्रेंडली) हस्तनिर्मित उत्पादों की रौनक देखते ही बन रही है।…

    और पढ़ें
    राज्य में 25 जनवरी से 28 फरवरी 2027 तक होगा जनगणना का मैदानी कार्य
    • November 5, 2026

    शेयर करें

    शेयर करेंरायपुर // भारत की जनगणना-2027 के प्रथम चरण अर्थात् मकान सूचीकरण एवं मकानों की गणना का कार्य छत्तीसगढ़ में 01 से 30 मई 2026 तक सफलतापूर्वक संपन्न हुआ। अब…

    और पढ़ें

    Leave a Reply