अंतर्राष्ट्रीय वन मेला: छत्तीसगढ़ और मध्यप्रदेश के मध्य 34.50 करोड़ रूपए का व्यवसायिक अनुबंध

शेयर करें

रायपुर ।। अंतर्राष्ट्रीय वन मेला में लघु वनोंपज आधारित क्रेता-विक्रेता सम्मेलन में छत्तीसगढ़ लघु वनोपज संघ और मध्यप्रदेश लघु वनोपज संघ के मध्य 6 करोड़ रूपए का व्यवसायिक अनुबंध हुआ। छतीसगढ़ वनोपज संघ के विशेष प्रबंध संचालक श्री एस.एस. बजाज और विन्ध हर्बल्स की ओर से एमपीएमएफपी के सीईओ डॉ. दिलीप कुमार ने एमओयू पर हस्ताक्षर किए। इसके अलावा 28 करोड़ 50 लाख रूपये का एमएफपीपीएआरसी और विभिन्न संस्थाओं के बीच व्यापारिक अनुबंध भी किए गए। इस प्रकार कुल 34.50 करोड़ रूपए का एमओयू हुआ। यह अंतर्राष्ट्रीय वन मेला मध्यप्रदेश की राजधानी भोपाल में 20 से 26 दिसम्बर तक आयोजित किया गया।

लघु वनोंपज आधारित क्रेता-विक्रेता सम्मेलन में बस्तर फूड छतीसगढ़ से महुआ एक्सपोर्ट के लिये एमओयू हुआ। इससे आने वाले समय में जड़ी-बूटियों के क्षेत्र में शामिल प्राथमिक संग्राहक और उत्पादकों की आर्थिक समृद्धि में मददगार साबित होंगे। क्रेता-विक्रेता सम्मेलन मध्यप्रदेश के सेवा निवृत्त प्रधान मुख्य वन संरक्षक एवं वन बल प्रमुख श्री व्ही.आर. खरे के मुख्य आतिथ्य में हुआ। इसमें प्रदेश और देश के विभिन्न हिस्सों से 140 सहभागी ने प्रत्यक्ष रूप से और 300 प्रतिभागी वीडियो कॉन्फ्रेंस से संवाद किया गया। छत्तीसगढ़ लघु वन उपज संघ के विशेष प्रबंध संचालक श्री एस. एस. बजाज ने बताया कि छत्तीसगढ़ सरकार केन्द्रीय खाद्य प्रौद्योगिक संस्था मैसूर के साथ मिल कर महुआ से गुड़ बनाने पर अनुसंधान कर रहा है।

  • Related Posts

    राष्ट्रीय सेवा योजना के तत्वावधान में ‘लोकतंत्र के लिए युवा’ विषय पर युवा संवाद आयोजित
    • November 4, 2026

    शेयर करें

    शेयर करेंजामुल // डॉ. मनराखन लाल साहू शासकीय महाविद्यालय, जामुल में दिनांक 4 नवंबर 2026 को राष्ट्रीय सेवा योजना (NSS) के तत्वावधान में ‘लोकतंत्र के लिए युवा’ विषय पर युवा…

    और पढ़ें
    राज्य स्थापना के 26 वर्ष : नए छत्तीसगढ़ की सशक्त होती तस्वीर, दशा और दिशा
    • November 4, 2026

    शेयर करें

    शेयर करेंरायपुर // 1 नवंबर 2000 को अस्तित्व में आए छत्तीसगढ़ राज्य ने अपनी स्थापना के 26 वर्ष पूर्ण कर लिए हैं। इन 26 वर्षों की विकास यात्रा में छत्तीसगढ़…

    और पढ़ें

    Leave a Reply