बाबा गुरू घासीदास के वचन ‘मनखे मनखे एक समान’ आज भी प्रासंगिक: मंत्री गुरू रूद्रकुमार

शेयर करें

रायपुर // लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी मंत्री व सतनामी समाज के जगतगुरु गुरु रूद्रकुमार राजधानी रायपुर के सेन्ट्रल जेल में आयोजित बाबा गुरु घासीदास जयंती कार्यक्रम में शामिल हुए। मंत्री गुरू रूद्रकुमार ने  सेन्ट्रल जेल परिसर में  आयोजित बाबा गुरू घासीदास जयंती समारोह में जोड़ा जैतखाम की विधिवत पूजा-अर्चना कर श्वेत पालो चढ़ाया। मंत्री गुरू रूद्रकुमार ने बंदियों को गुरू घासीदास जयंती की बधाई और शुभकामनाएं दी। उन्होंने बंदियों को सत्य और अहिंसा के मार्ग पर चलने की शपथ भी दिलाई। कार्यक्रम में बंदियों ने पंथी नृत्य की मनमोहक प्रस्तुति दी।

समारोह को सम्बोधित करते हुए मंत्री गुरू रूद्रकुमार ने कहा कि लोगों को संत शिरोमणि परमपूज्य गुरू बाबा घासीदास जी के संदशों को आत्मसात् करें और उनके बताए हुए सत्य, अहिंसा के मार्ग पर चलें। उन्होंने कहा कि हमेशा ऐसे कार्य करने चाहिए जिससे दूसरों को किसी प्रकार का दुःख न हो। उन्होंने कहा कि लोगों को जीवन स्वेत पालो की तरह सफेद, स्वच्छ और साफ-सुथरा रखना चाहिए। सतनामी समाज का इतिहास बहुत ही संघर्ष से परिपूर्ण और गौरवशाली रहा है। जिसकी संपूर्ण जानकारी सतनामी समाज के वेबसाइट जगत गुरू सतनाम पंथ डॉट कॉम में उपलब्ध है। इस वेबसाइट के जरिए समाज के इतिहास को भलि-भांति जाना जा सकता है। 

प्रति वर्ष होने वाले इस भव्य आयोजन का विगत 02 वर्षो से कोरोना काल के कारण आयोजन नहीं हो पाया। गुरू घासीदास  जयंती  कार्यक्रम में सतनामी समाज के जगतगुरू गुरू रूद्रकुमार को अपने बीच देखकर जेल के बंदियों में बड़ा उत्साह और प्रसन्नता का माहौल था और बंदियों ने पूरे जोश-खरोश के साथ सांस्कृतिक कार्यक्रम की मनभावक प्रस्तुति दी। इस अवसर पर जेल अधीक्षक योगेश क्षत्री, जेलर एम.एम. प्रधान, जेल कल्याण अधिकारी निलेश पाण्डेय सहित बंदीगण उपस्थित थे। 

  • Related Posts

    दीक्षांत समारोह में 51 पदकों से मेधावी विद्यार्थी सम्मानित, कंप्यूटर साइंस की छात्रा आत्मिका गांगेली बनीं ओवरऑल टॉपर
    • November 3, 2026

    शेयर करें

    शेयर करेंरायपुर // राष्ट्रीय प्रौद्योगिकी संस्थान (एनआईटी) रायपुर का 17वां दीक्षांत समारोह मंगलवार को पंडित दीनदयाल उपाध्याय ऑडिटोरियम में गरिमामय वातावरण में आयोजित हुआ। समारोह में केंद्रीय कोयला एवं खान…

    और पढ़ें
    नवा रायपुर को ‘पीपल सिटी’ के रूप में विकसित करने की दिशा में महत्वपूर्ण पहल
    • November 3, 2026

    शेयर करें

    शेयर करेंरायपुर // केंद्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री अमित शाह ने आज नवा रायपुर अटल नगर के सेक्टर-16 में विकसित भारत संकल्प पार्क का लोकार्पण किया। इस अवसर पर मुख्यमंत्री…

    और पढ़ें

    Leave a Reply