भिलाई चरौदा ।। आज भिलाई चरोदा में गुरुवार को भारतीय जनता पार्टी द्वारा अहिवारा विधानसभा स्तरीय छत्तीसगढ़ बचाओ कांग्रेस हटाओ कार्यक्रम का आयोजन किया गया जिसमें अग्रलाल जोशी जिला एवं सत्र न्यायाधीश सेवानिवृत ने विधिवत भाजपा प्रवेश किया जोशी ने भाजपा की राजनीति एवं पीएम नरेंद्र मोदी जी के कार्य एवं आदर्शों से प्रभावित हैं।
जोशी के भाजपा प्रवेश से विधानसभा क्षेत्र सहित सामाजिक कार्यकर्ता में भारी उत्साह दिख रहा है। अग्रलाल सेवा निवृत होने के पहले भी सामाजिक कार्य शिक्षा , स्वास्थ्य एवम स्वालाबन के क्षेत्र मे भी समाज में अग्रणी भूमिका निभाई है। अब सक्रिय राजनीति में आकर सामाजिक राजनैतिक कार्यों में उत्कृष्ट कार्य करने की संकल्पना मन में समाहित किए हैं।
कार्यक्रम में रामविचार नेताम पूर्व राज्यसभा सदस्य एवं पूर्व कैबिनेट मंत्री अजय चंद्राकर एवं भाजपा जिला दुर्ग एवं भिलाई के जिला अध्यक्ष गण तथा पूरे अहिवारा विधानसभा के चारों मंडलों के पदाधिकारीगण एवं भारी संख्या में कार्यकर्ता उपस्थित थे।






