दुर्ग में प्लेसमेंट कैंप 15 दिसंबर को

शेयर करें

दुर्ग // जिला रोजगार एवं स्वरोजगार मार्गदर्शन केंद्र दुर्ग में 15 दिसंबर को प्लेसमेंट कैंप का आयोजन किया जाएगा। प्लेसमेंट कैंप हेतु निम्न नियोजक द्वारा भारती प्लेसमेंट सर्विस रायपुर सिक्योरिटी गार्ड के लिए 50 पद, मार्केटिंग के लिए 12 पद, फील्ड ऑफिसर के लिए 5 पद, कंपनी सुपरवाइजर के  लिए 2 पद रिक्त हैं। विनायक जॉब कंसलटेंट रायपुर द्वारा कंप्यूटर ऑपरेटर के लिए 5 पद, बैंक ऑफिस एग्जीक्यूटिव के लिए 3 पद, सेल्स एग्जीक्यूटिव के लिए 10 पद, एचआर एग्जीक्यूटिव के लिए 5 पद, रिक्रूटर के लिए 5 पद, कंसलटेंट के लिए 5 पद, अकाउंटेंट के लिए 6 पद, चार्टर्ड अकाउंटेंट के लिए 3 पद, सिविल इंजीनियर के लिए 5 पद, मैकेनिकल इंजीनियर के लिए 5 पद, इलेक्ट्रिकल इंजीनियर के लिए 5 पद, सॉफ्टवेयर इंजीनियर के लिए 3 पद, आईटी इंजीनियर के लिए 4 पद, केमिस्ट के लिए 5 पद, सुपरवाइजर के लिए 3 पद, फिटर के लिए 3 पद रिक्त हैं।

इंडियन न्यूज़ फॉर कास्टिंग प्राइवेट लिमिटेड शांति नगर भिलाई द्वारा कैमरामैन के लिए 5  पद, वीडियो एडिटर के लिए 4 पद, एंकर के लिए 5 पद, रिपोर्टर के लिए 7 पद रिक्त हैं। ऑटेक नेक्स्टवेल्थ आईटी सर्विस प्राइवेट लिमिटेड, नेहरू नगर भिलाई द्वारा ऑपरेशन मैनेजर के लिए 2 पद, असिस्टेंट ऑपरेशन मैनेजर के लिए 2 पद, ऑटोमेशन लीड के लिए 1 पद, बिजनेस एनालिस्ट के लिए 2 पद, ट्रेनर के लिए 2 पद, एच आर के लिए 2 पद रिक्त हैं।

इच्छुक आवेदक 15 दिसंबर 2022 को समय प्रातः 10.30 बजे अपने समस्त शैक्षणिक प्रमाण पत्र, रोजगार कार्यालय का पंजीयन पत्रक, छत्तीसगढ़ निवास प्रमाण पत्र, जाति प्रमाण पत्र एवं आधार कार्ड उक्त समस्त दस्तावेजों की प्रमाणित छायाप्रति एवं नवीनतम पासपोर्ट साइज फोटोग्राफ के साथ जिला रोजगार एवं स्वरोजगार मार्गदर्शन केंद्र दुर्ग मालवीय नगर चौक में उपस्थित हो सकते हैं तीनों से संबंधित विशेष जानकारी के लिए जिला रोजगार कार्यालय के सूचना पत्र पर देखा जा सकता है।

  • Related Posts

    बस्तर ओलंपिक में युवाओं की बढ़ती भागीदारी, नारायणपुर में 63 हजार ने कराया पंजीयन
    • November 4, 2026

    शेयर करें

    शेयर करेंरायपुर बस्तर ओलंपिक के प्रति युवाओं का उत्साह लगातार बढ़ रहा है। नारायणपुर जिले में इस वर्ष लगभग 63 हजार युवाओं ने बस्तर ओलंपिक के लिए पंजीयन कराया है,…

    और पढ़ें
    राष्ट्रीय एकता दिवस परेड में छत्तीसगढ़ के वीर जवानों ने पूरे देश के सामने प्रस्तुत की बस्तर के शौर्य, संघर्ष और विजय की गौरवगाथा
    • November 4, 2026

    शेयर करें

    शेयर करेंरायपुर // गुजरात के एकता नगर में आयोजित राष्ट्रीय एकता दिवस परेड में अपने अदम्य साहस, अनुशासन और शानदार प्रदर्शन से छत्तीसगढ़ का गौरव बढ़ाने वाले पुलिस अधिकारियों से…

    और पढ़ें

    Leave a Reply