जामुल ।। सामाजिक संस्था “प्रयास – एक पहल”फाउंडेशन व गीता परिवार के सयुक्त तत्वाधान में रविवार को भव्य कलश यात्रा के साथ साथ गीता क पाठ करके शिवपुरी जामुल में भव्य गीता जयंती व भारत माता की आरती के साथ दीप यज्ञ क आयोजन किया गया ।
धर्म के इस पुनीत कार्य में सांसारिक मोह के बंधन से मुक्ति दिलाने में प्रतिदिन गीता का पाठ करना फ़ालदायी माना गया हैं इसका विस्तृत वर्णन गायात्री परिवार से पधारे वक्ताओं डॉ एस कुमार व पोद्दार के द्वारा विस्तृत रूप से बताया गया ।
इस आयोजन में विशेष रूप से वार्ड 17 की पार्षद श्रीमती दुर्गा वैष्णव, योगगुरु शत्रुघ्न साहू, जनक साहू, संतोष चौरसिया, रेवाराम साहू, नन्दकुमार साहू, कुशल साहू, भुवन जंघेल, लक्ष्मण साहू, अजय सेन बजरंग दल से यशवंत राजपूत, दिलेश्व उमरे, नेतराम साहू, राजेश सिन्हा, दिनेश उमरे के साथ साथ समस्त नगरवासी उपस्थित रहें गीता जयंती के इस कार्यक्रम क संचालन “प्रयास – एक पहल” फाउंडेशन के अध्यक्ष उमेश साहू नें किया






