मोर मकान, मोर चिन्हारी के तहत दावा-आपत्ति आमंत्रित, दावा-आपत्ति के लिए 15 दिन का समय

शेयर करें

भिलाई ।। नगर पालिक निगम भिलाई क्षेत्र अंतर्गत 416 हितग्राहियों को आवास उपलब्ध कराने के लिए दावा-आपत्ति आमंत्रित कर दी गई है, और इनकी सूची मुख्य कार्यालय सहित सभी जोन कार्यालय में चस्पा कर दी गई है, किसी भी जोन कार्यालय में सूची देखी जा सकती है, निगम आयुक्त रोहित व्यास ने इसके निर्देश प्रसारित किए हैं। दावा आपत्ति के लिए सूची प्रकाशन से 15 दिन का समय निर्धारित किया गया है, निर्धारित समय बीत जाने के बाद कोई भी दावा-आपत्ति मान्य नहीं होगा, इसलिए समय का ध्यान रखना जरूरी है।

416 हितग्राहियों में से 115 हितग्राही ऐसे हैं जिन्होंने अब तक पूर्ण रूप से अंशदान जमा नहीं किया है, ऐसे हितग्राही मुख्य कार्यालय के योजना एवं गुमटी शाखा के कक्ष क्रमांक 16 में कार्यालयीन समय पर शाखा प्रभारी विद्याधर देवांगन से संपर्क करके राशि जमा कर सकते हैं। राशि जमा करने के लिए 1 दिसंबर तक की मोहलत इन्हें दी जा रही है। उल्लेखनीय विभिन्न योजना स्थल/केनाल रोड से प्रभावित परिवारों का व्यवस्थापन जिसका नाम प्रधानमंत्री आवास योजना के एमआईएस पोर्टल नाम में शामिल है। ऐसे प्रभावित हितग्राहियों को शासन से प्राप्त निर्देश के अनुसार आवास आबंटन किया जाना है।

416 हितग्राही में से 115 हितग्राही ऐसे हैं जिन्होंने पूर्ण रूप से अंशदान जमा नहीं किया है जबकि 301 हितग्राहियों ने पूर्ण रूप से अंशदान जमा कर दिया है। ऐसे 115 हितग्राहियों को पूर्ण अंशदान की राशि जमा करनी होगी, लॉटरी में शामिल होने के लिए भी यह आवश्यक है। दावा-आपत्ति के पश्चात पांचवे चरण की लॉटरी की तिथि नियत की जाएगी और इस अनुसार से आवास आबंटन किए जाएंगे। जिन्होंने पूर्ण रूप से अंशदान की राशि जमा कर दी है उन्हें आवास आबंटन होना तय है। बता दें कि आम्रपाली हाउसिंग बोर्ड, रजत बिल्डर्स, स्वप्निल बिल्डर्स, सूर्या विहार के पीछे खमरिया, माइलस्टोन के पास, ग्रीन वैली खमरिया तथा कृष्णा इंजीनियरिंग कॉलेज के पास खमरिया में आवास उपलब्ध है।

  • Related Posts

    बस्तर ओलंपिक में युवाओं की बढ़ती भागीदारी, नारायणपुर में 63 हजार ने कराया पंजीयन
    • November 4, 2026

    शेयर करें

    शेयर करेंरायपुर बस्तर ओलंपिक के प्रति युवाओं का उत्साह लगातार बढ़ रहा है। नारायणपुर जिले में इस वर्ष लगभग 63 हजार युवाओं ने बस्तर ओलंपिक के लिए पंजीयन कराया है,…

    और पढ़ें
    राष्ट्रीय एकता दिवस परेड में छत्तीसगढ़ के वीर जवानों ने पूरे देश के सामने प्रस्तुत की बस्तर के शौर्य, संघर्ष और विजय की गौरवगाथा
    • November 4, 2026

    शेयर करें

    शेयर करेंरायपुर // गुजरात के एकता नगर में आयोजित राष्ट्रीय एकता दिवस परेड में अपने अदम्य साहस, अनुशासन और शानदार प्रदर्शन से छत्तीसगढ़ का गौरव बढ़ाने वाले पुलिस अधिकारियों से…

    और पढ़ें

    Leave a Reply