दुर्ग ।। क्षेत्रीय ग्रामीण महासभा संघ सारथी समाज जामुल के तत्वधान में ग्राम खपरी सिरसा में सारथी समाज के सो जाती बंधुओं को संगठित किया गया एवं नवनिर्वाचित पदाधिकारियों का सर्वसम्मति से चयन किया गया।
जिसमें अध्यक्ष रामनरेश सारथी, उपाध्यक्ष शंकर सारथी, कोषाध्यक्ष सुनील सारथी, सचिव राकेश सारथी, चपरासी भग्गू सारथी एवं सलाहकार रामस्वरूप सारथी, विजय सारथी, मनोज सारथी, रामखेलावन सारथी, संतोष सारथी समाज की जिम्मेदारी दी गई ।
क्षेत्रीय ग्रामीण महासभा संघ के अध्यक्ष अनिल सारथी एवं अन्य पदाधिकारियों के द्वारा समाज को गति प्रदान करने एवं मजबूत बनाने को बल दिया।





