अब घर पर बैठे बनेगा 5 साल तक के बच्चों का आधार कार्ड

शेयर करें

रायपुर // मुख्यमंत्री भूपेश बघेल की मंशानुरूप नागरिकों को आवश्यक सेवायें घऱ पर ही उपलब्ध कराने के लिये मुख्यमंत्री मितान योजना शुरू की गयी थी । इस योजना की सफलता को देखते हुये 1 नवंबर से इसमें एक और सेवा को जोड़ा जा रहा है । इस योजना के तहत अब 5 वर्ष तक के बच्चों का आधार मितान द्वारा घर आकर बनाया जाएगा। टोल फ्री नंबर 14545 पर कॉल कर अपनी सुविधानुसार अप्वाइंटमेंट बुक किया जा सकता है। आवेदक द्वारा दी गयी नियत तिथि एवं समय अनुसार मितान घर आकर बच्चों का आधार पंजीकरण करने आएंगे। पंजीकरण प्रक्रिया पूर्ण होने के कुछ ही दिनों में बच्चे का आधार आवेदक द्वारा दिए गए पते पर आ जाएगा।

मुख्यमंत्री मितान योजना के माध्यम से 5 वर्ष तक के बच्चों का आधार बनाने के लिए निम्न दस्तावेज आवश्यक हैं- राशन कार्ड, सीजीएसएस/ स्टेट गवर्नमेंट/ ईसीएचएस/ ईएसआईसी /मेडिकल कार्ड, आर्मी कैंटीन कार्ड, पासपोर्ट, बर्थ सर्टिफिकेट, राज्य अथवा केंद्र सरकार द्वारा जारी परिवार से संबंधित दस्तावेज
 बच्चों के आधार पंजीकरण के समय माता, पिता मे से किसी एक का आधार नंबर एवं बायोमेट्रिक अनिवार्य होगा ।

छोटे बच्चों का आधार बनाने के लाभ-
5 वर्ष तक के बच्चों का आधार बनाने से विभिन्न शासकीय योजनाओं का लाभ लेने के लिए महत्वपूर्ण होता है। छोटे बच्चों का आधार बनाने से यह एक डिजिटल फोटो पहचान के रूप में भी काम आता है। इसके अतिरिक्त पासपोर्ट, पेन कार्ड, बैंक खाता के लिए भी आधार कार्ड उपयोगी रहेगा। उल्लेखनीय है कि मुख्यमंत्री मितान योजना को फिलहाल प्रदेश के 14 नगर निगमों में शुरू किया गया है जिसे बाद मे प्रदेश के सभी नगरीय निकायों में शुरू किया जाएगा । इस योजना में अब तक जन्म प्रमाण-पत्र,मृत्यु प्रमाण-पत्र,विवाह प्रमाण-पत्र,जाति प्रमाण-पत्र,निवास प्रमाण-पत्र जैसे ज़रूरी सेवाएं घर बैठे मिल रही हैं ।

  • Related Posts

    शिल्पग्राम मंच पर सजी छत्तीसगढ़ की लोकसंस्कृति की मनमोहक महफिल, पंडवानी से लेकर फ्यूजन बैंड तक कलाकारों ने बिखेरा कला का जादू
    • November 2, 2026

    शेयर करें

    शेयर करेंरायपुर // छत्तीसगढ़ राज्योत्सव के अवसर पर नवा रायपुर स्थित राज्योत्सव मेला मैदान का शिल्पग्राम मंच रविवार को लोककला, संगीत और नृत्य के अद्भुत संगम का साक्षी बना। कहीं…

    और पढ़ें
    प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की गारंटियों को पूरा कर रही हमारी सरकार, जनकल्याणकारी योजनाओं से बदल रही छत्तीसगढ़ की तस्वीर : मुख्यमंत्री श्री साय
    • November 2, 2026

    शेयर करें

    शेयर करेंरायपुर // केंद्रीय मंत्री डॉ. मनसुख मांडविया ने कहा कि विकसित छत्तीसगढ़ का संकल्प ही विकसित भारत के निर्माण को नई गति प्रदान करेगा। प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी ने…

    और पढ़ें

    Leave a Reply