सिविक सेंटर के अर्जुन रथ परिसर का होगा कायाकल्प

शेयर करें

भिलाई ।। भिलाई में सड़कों के मरम्मत और संधारण का कार्य प्रारंभ हो गया है। सड़क संधारण एवं मरम्मत कार्य का निरीक्षण आज महापौर नीरज पाल एवं निगम आयुक्त रोहित व्यास ने संयुक्त रूप से किया। सड़कों की स्थिति सुधारने के निर्देश मुख्यमंत्री ने दिए है, इसके परिपालन में तत्परता दिखाते हुए भिलाई निगम ने इस पर कार्य करना प्रारंभ कर दिया है।

सिविक सेंटर के अर्जुन रथ परिसर में होने वाले सौंदर्यीकरण कार्य का भी अवलोकन महापौर एवं आयुक्त ने किया। अर्जुन रथ परिसर में आकर्षक लाइटिंग, लैंडस्कैपिंग, बाउंड्री वॉल दुरुस्त करने का कार्य, अर्जुन रथ प्रतिमा के पेडेस्टल में आकर्षक स्टोन लगाने का कार्य, पाथवे निर्माण कार्य तथा भव्य प्रवेश द्वार निर्माण के साथ ही अन्य प्रकार के कार्य किए जाएंगे, इसकी विस्तृत कार्ययोजना तैयार की जा चुकी है। इसके लिए महापौर एवं आयुक्त ने अधिकारियों को आवश्यक निर्देश देकर शीघ्र कार्य करने कहा। गौरतलब है कि विधायक देवेंद्र यादव एवं महापौर नीरज पाल के प्रयासों से सिविक सेंटर का कायाकल्प हो रहा है। बेहतर पार्किंग के साथ ही इसके सौंदर्यीकरण पर विशेष ध्यान दिया जा रहा है।

सेक्टर 6 का आत्मानंद स्कूल अब हाईटेक लैब से लैस होगा। इस स्कूल में सबसे हटकर लैब का निर्माण किया जाएगा। मोर शहर मोर जिम्मेदारी के तहत लोगों को जोड़ते हुए एस्ट्रोनॉमी एवं फाइनेंसियल लैब खोलने की तैयारी स्कूल में की जा रही है, इसके लिए आज स्कूल के सभी कक्ष का निरीक्षण महापौर एवं आयुक्त ने संयुक्त रूप से किया तथा प्राचार्य से इसको लेकर विस्तार से चर्चा की। इन लैबो के खुलने से बच्चों को अपने ज्ञान को बढ़ाकर प्रतिभाओं को निखारने का मौका मिलेगा। स्कूल में चल रहे विकास कार्यों की जानकारी महापौर एवं आयुक्त ने ली। आत्मानंद स्कूल में अब तक कई कार्य पूर्ण हो चुके हैं जिसके तहत डोम शेड, बाउंड्री वाल निर्माण, पेंटिंग एवं लाइटिंग कार्य, प्रथम तल पर अतिरिक्त कमरा एवं शौचालय निर्माण, शौचालय एवं कक्ष का संधारण कार्य पूर्ण हो चुका है,

इसके अतिरिक्त बच्चों को खेल गतिविधियों से जोड़ने के लिए बास्केटबॉल कोर्ट, वालीबॉल कोर्ट, बैडमिंटन कोर्ट तैयार किया जा रहा है इसके अलावा स्कूल में जरूरत के मुताबिक अन्य विकास कार्य भी होंगे। अब आत्मानंद इंग्लिश मीडियम स्कूल में विद्यार्थियों को शिक्षा के क्षेत्र में अच्छा माहौल मिल रहा है। निरीक्षण के दौरान अपर आयुक्त अशोक द्विवेदी, जोन आयुक्त खिरोद भोई, कार्यपालन अभियंता सुनील दुबे, सहायक अभियंता वसीम खान एवं उप अभियंता अर्पित बंजारे आदि मौजूद रहे।

  • Related Posts

    दीक्षांत समारोह में 51 पदकों से मेधावी विद्यार्थी सम्मानित, कंप्यूटर साइंस की छात्रा आत्मिका गांगेली बनीं ओवरऑल टॉपर
    • November 3, 2026

    शेयर करें

    शेयर करेंरायपुर // राष्ट्रीय प्रौद्योगिकी संस्थान (एनआईटी) रायपुर का 17वां दीक्षांत समारोह मंगलवार को पंडित दीनदयाल उपाध्याय ऑडिटोरियम में गरिमामय वातावरण में आयोजित हुआ। समारोह में केंद्रीय कोयला एवं खान…

    और पढ़ें
    नवा रायपुर को ‘पीपल सिटी’ के रूप में विकसित करने की दिशा में महत्वपूर्ण पहल
    • November 3, 2026

    शेयर करें

    शेयर करेंरायपुर // केंद्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री अमित शाह ने आज नवा रायपुर अटल नगर के सेक्टर-16 में विकसित भारत संकल्प पार्क का लोकार्पण किया। इस अवसर पर मुख्यमंत्री…

    और पढ़ें

    Leave a Reply