11000 दीपो से रौशन होगा खुर्सीपार, देवेंद्र यादव के नेतृत्व में राजीव युवा मितान क्लब के द्वारा प्रज्वलित किए जाएंगे दीप,

शेयर करें

भिलाई ।। खुर्सीपार श्रीराम चौक में 22 अक्टूबर दिन शनिवार की शाम को विधायक देवेंद्र यादव के नेतृत्व में राजीव युवा मितान क्लब के द्वारा 11,000 दीप प्रज्वलित किए जाएंगे। 22 को धनतेरस का दिन है इस अवसर पर श्री राम चौक में पूजा, अर्चना कर छत्तीसगढ़ के समस्त रहवासियों के लिए सुख और समृद्धि की कामना की जाएगी। इस दिन श्रीराम चौक में एक अलग नजारा दिखाई देगा। दीपो की जगमग रोशनी से यह पूरा क्षेत्र प्रकाशमय होगा।

विधायक देवेंद्र यादव एवं महापौर नीरज पाल के प्रयास से श्री राम चौक का सौंदर्यीकरण कार्य किया गया है। श्री राम जी की भव्य म्यूरल बनाने के साथ ही आकर्षक लैंडस्कैपिंग की गई है, जिससे श्री राम चौक की सुंदरता में और भी चार चांद लग गया है, यहां पर आने वाले लोगों को एक अलग ही नजारा देखने को मिलता है, प्रवेश स्थल पर ही भिलाई की छटा देखने को मिलती है। श्री राम चौक में श्री राम जी की आराधना के लिए पहले भी दीप प्रज्वलित किए जा चुके हैं और शहर की सुख और समृद्धि की कामना इस दौरान भी की गई थी।

इस बार राजीव युवा मितान क्लब के द्वारा 11,000 दीप प्रज्वलित करने का लक्ष्य निर्धारित किया गया है। शनिवार को अंधकार को दूर करते हुए उजियारा फैलाया जाएगा, धर्म और संस्कृति से जोड़ने इसकी व्यापक तैयारियां राजीव युवा मितान क्लब के द्वारा की जा रही है। इस दामियान सैकड़ों, हजारों लोग इसके गवाही बनेंगे और इस आयोजन में भाग लेंगे।

  • Related Posts

    भिलाई-03 में आयोजित श्रद्धांजलि सभा में प्रदेश के वरिष्ठ जनप्रतिनिधियों एवं भाजपा पदाधिकारियों ने किया नमन
    • November 6, 2026

    शेयर करें

    शेयर करेंभिलाई ।/ स्वर्गीय डोमन लाल कोसेवाड़ा जी की स्मृति में आज भिलाई-03 में श्रद्धांजलि सभा का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में मुख्यमंत्री विष्णु देव साय सहित प्रदेश के वरिष्ठ…

    और पढ़ें
    मुख्यमंत्री श्री साय ने खोला नौकरी का पिटारा, 1,703 पदों पर भर्ती
    • November 6, 2026

    शेयर करें

    शेयर करेंरायपुर // मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के नेतृत्व में छत्तीसगढ़ सरकार ने युवाओं को रोजगार का बड़ा अवसर दिया है। छत्तीसगढ़ कर्मचारी चयन मंडल ने समूह-2, तृतीय श्रेणी (स्नातकोत्तर…

    और पढ़ें

    Leave a Reply