प्रधानमंत्री द्वारा वंदे भारत एक्सप्रेस का आज झंडी दिखाकर शुभारंभ किया गया, जिसकी नियमित सेवा 19 अक्टूबर से शुरू होगी

शेयर करें

देश // प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने आज अम्ब अंदौरा, ऊना से नई दिल्ली जाने वाली नई वंदे भारत एक्सप्रेस के पहले फेरे को झंडी दिखाकर रवाना किया।

गाड़ी संख्या 22447/22448 नई दिल्ली-अम्ब अंदौरा-नई दिल्ली वंदे भारत एक्सप्रेस 19 अक्टूबर, 2022 से अपनी नियमित सेवा शुरू करेगी। यह ट्रेन सप्ताह में छह दिन (शुक्रवार को छोड़कर) चलेगी। वंदे भारत एक्सप्रेस 16 कोचों का एक ट्रेन सेट रेक है जिसमें एग्जीक्यूटिव क्लास और चेयर कार कोच शामिल हैं।

वंदे भारत एक्सप्रेस का समय और ठहराव इस प्रकार है:

22447 नई दिल्ली-अम्ब अंदौरा वंदे भारत एक्सप्रेस  स्टेशन 22448 अम्ब अंदौरा-नई दिल्ली वंदे भारत एक्सप्रेस
05:50प्रस्थाननई दिल्लीआगमन18:25
08:00/08:02आगमन/प्रस्थान अंबालाआगमन/प्रस्थान 16:13/16:15
08:40/08:45आगमन/प्रस्थान चंडीगढ़आगमन/प्रस्थान 15:25/15:30
10:00/10:02आगमन/प्रस्थान आनंदपुर साहिबआगमन/प्रस्थान 14:08/14:10
10:34/10:36आगमन/प्रस्थान ऊना हिमाचलआगमन/प्रस्थान 13:21/13:23
11:05आगमनअम्ब अंदौराप्रस्थान13:00

गाड़ी संख्या 22447 नई दिल्ली- अम्ब अंदौरा वंदे भारत एक्सप्रेस का नई दिल्ली से अम्ब अंदौरा के लिए किराया संरचना इस प्रकार है:

  • एग्जीक्यूटिव क्लास – 2045 रुपये (खानपान के साथ), 1890 रुपये (खानपान के बिना)
  • चेयर कार- 1075 रुपये (खानपान के साथ), 955 रुपये (खानपान के बिना)

गाड़ी संख्या 22448 अम्ब अंदौरा-नई दिल्ली वंदे भारत एक्सप्रेस का अम्ब अंदौरा से नई दिल्ली के लिए किराया संरचना इस प्रकार है:

  • एग्जीक्यूटिव क्लास – 2240 रुपये (खानपान के साथ), 1890 रुपये (खानपान के बिना)
  • चेयर कार- 1240 रुपये (खानपान के साथ), 955 रुपये (खानपान के बिना)
  • Related Posts

    प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भारत मंडपम में चार दिवसीय भारत नवीकरणीय ऊर्जा शिखर सम्मेलन का किया शुभारंभ
    • November 2, 2026

    शेयर करें

    शेयर करेंनई दिल्ली // नई दिल्ली के भारत मंडपम में आज आयोजित भारत नवीकरणीय ऊर्जा शिखर सम्मेलन एवं एक्सपो 2026 में छत्तीसगढ़ ने ऊर्जा क्षेत्र में निवेश की व्यापक संभावनाओं…

    और पढ़ें
    प्रल्हाद जोशी कौन हैं जिन्हें मिली है शिक्षा मंत्रालय की ज़िम्मेदारी
    • July 26, 2026

    शेयर करें

    शेयर करेंदिल्ली // शनिवार को राष्ट्रपति भवन की ओर से जारी बयान में कहा गया है कि प्रधानमंत्री की सलाह पर राष्ट्रपति ने धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफ़े को स्वीकार कर…

    और पढ़ें

    Leave a Reply