​​​​​​​राज्य में 20 केन्द्रों में होगी समर्थन मूल्य पर अरहर, मूंग, उड़द की खरीदी 

शेयर करें

रायपुर // छत्तीसगढ़ शासन द्वारा खरीफ सीजन 2022-23 में प्रधानमंत्री अन्नदाता आय संरक्षण अभियान के अंतर्गत न्यूनतम समर्थन मूल्य पर अरहर, मूंग, उड़द की खरीदी राज्य में की जाएगी। इसके लिए वेयर हाउस के 20 गोदामों को उपार्जन केन्द्र के रूप में अधिसूचित किय गया है। उड़द और मूंग की खरीदी 17 अक्टूबर से 16 दिसम्बर 2022 तक तथा अरहर की खरीदी 13 मार्च 2023 से 12 मई 2023 तक की जाएगी। 

कृषि विभाग से प्राप्त जानकारी के अनुसार बलौदाबाजार-भाटापारा अंतर्गत छत्तीसगढ़ स्टेट वेयर हाउस कार्पोेरेशन के बिलाईगढ़ स्थित गोदाम को उपार्जन केन्द्र बनाया गया है। इस उपार्जन केन्द्र में बलौदाबाजार और रायपुर जिले के कृषक उड़द, मूंग और अरहर का विक्रय समर्थन मूल्य पर कर सकेंगे। इसी तरह गरियाबंद स्थित स्टेट वेयर हाउस गोदाम गरियाबंद और धमतरी केे बसना गोदाम में स्थापित उपार्जन केन्द्र में महासमुन्द जिले के, दुर्ग स्थित उपार्जन केन्द्र में, दुर्ग और बलोद जिले के, बेमेतरा जिले के थानखम्हरिया में, बेमेतरा जिले के, कबीरधाम के  पण्डरिया स्थित गोदाम में, कबीरधाम जिले के, राजनांदगांव के केन्द्र में राजनांदगांव जिले के, मुंगेली स्थित गोदाम में मुंगेली एवं बिलासपुर जिले के, मरवाही स्थित गोदाम में गौरेला-पेण्ड्रा-मरवाही जिले के, जांजगीर जिले बोड़ासागर गोदाम में,

जांजगीर-चांपा जिले के और बलरामपुर-रामानुजगंज जिले के, राजपुर स्थित गोदाम में बलरामपुर-रामानुजगंज जिले के, सूरजपुर गोदाम में सूरजपुर जिले के, अंबिकापुर केन्द्र में सरगुजा जिले के, जशुपर जिले के बगीचा स्थित केन्द्र में जशपुर जिल के, मनेन्द्रगढ़ में कोरिया जिले के, कोण्डागांव में दंतेवाड़ा, सुकमा, बस्तर और कोण्डागांव जिले के, कांकेर स्थित उपार्जन केन्द्र में, कांकेर जिले के, रायगढ़ जिले के लोहारासिंह-2 गोदाम में रायगढ़ जिले के तथा नारायणपुर स्थित स्टेट वेयर हाउस के गोदाम में बीजापुर और नारायणपुर जिले के किसान समर्थन मूल्य पर अरहर, मूंग, उड़द का विक्रय करेंगे। 

  • Related Posts

    दीपावली पर बस्तर के परचनपाल की हस्तकला का जलवा
    • November 5, 2026

    शेयर करें

    शेयर करेंरायपुर // आगामी दीपावली और अन्य प्रमुख त्योहारों की आहट के साथ ही बाजारों में स्थानीय कला और पर्यावरण-अनुकूल (इको-फ्रेंडली) हस्तनिर्मित उत्पादों की रौनक देखते ही बन रही है।…

    और पढ़ें
    राज्य में 25 जनवरी से 28 फरवरी 2027 तक होगा जनगणना का मैदानी कार्य
    • November 5, 2026

    शेयर करें

    शेयर करेंरायपुर // भारत की जनगणना-2027 के प्रथम चरण अर्थात् मकान सूचीकरण एवं मकानों की गणना का कार्य छत्तीसगढ़ में 01 से 30 मई 2026 तक सफलतापूर्वक संपन्न हुआ। अब…

    और पढ़ें

    Leave a Reply