विधायक देवेंद्र यादव ने की सृष्टिकर्ता भगवान विश्वकर्मा जयंती की बधाई और शुभकामनाएं दी

शेयर करें

भिलाई ।। आज सृष्टिकर्ता भगवान विश्वकर्मा की जयंती पूरे शहर में धूमधाम से मनाई गई। इसी कड़ी में भिलाई नगर विधायक देवेंद्र यादव ने भी भगवान विश्वकर्मा की पूजा अर्चना की। हाथ जोड़ कर प्रमाण करते हुए सृष्टिकर्ता भगवान विश्वकर्मा से प्रदेशवासियों की सुख शांति और खुशहाली की प्रार्थना की।

गौरतलब है कि भिलाई इस्पात संयंत्र में धूमधाम से सृष्टिकर्ता भगवान विश्वकर्मा जी की जयंती मनाई गई। प्लांट में भगवान विश्वकर्मा की प्रतिमा भी स्थापित की गई है। इस समारोह में मुख्य अतिथि के रूप में भिलाई नगर विधायक देवेंद्र यादव उपस्थित रहे। जहां उन्होंने बीएसपी के अधिकारी-कर्मचारियों के साथ मिलकर भगवान विश्वकर्मा की पूजा अर्चना की। पुष्प-फल आदि अर्पित किए और हाथजोड़ कर सभी के लिए प्रार्थना की। पूजा अर्चना होने के बाद विधायक देवेंद्र यादव बारी-बारी से बीएसपी के अधिकारी-कर्मचारियों से भेंट मुलाकात की। सभी का हालचाल कुशलक्षेम जाना और सभी को विश्वकर्मा जयंती की बधाई एवं शुभकामनाएं दी। इस अवसर पर बीएसपी प्रबंधन ने सभी को मिठाई और प्रसाद वितरण किए। शहर में जगह-जगह पूजा अर्चना की और लोगों को मिठाई, प्रसाद बांटे गए। कई जगह भंडारा का आयोजन किया गया।

आईटीआई में भी हुई पूजा

आईटीआई खुर्सीपार में भी विश्वकर्मा जयंती धूमधाम से मनाई गई। यहां आईटीआई की पढ़ाई कर रहे विद्यार्थियों ने अपने शिक्षकों के मार्गदर्शन में भगवान विश्वकर्मा जयंती का भव्य आयोजन किया। जहां मुख्य अतिथि के रूप में भिलाई नगर विधायक देवेंद्र यादव शामिल हुए । सभी ने पूरी भक्तिभाव के साथ भगवान विश्वकर्मा की पूजा अर्चना की। इस अवसर पर आईटीआई के सभी सभी स्टाफ व शिक्षक सहित छात्र-छात्राएं उपस्थित रहे।

  • Related Posts

    दीपावली पर बस्तर के परचनपाल की हस्तकला का जलवा
    • November 5, 2026

    शेयर करें

    शेयर करेंरायपुर // आगामी दीपावली और अन्य प्रमुख त्योहारों की आहट के साथ ही बाजारों में स्थानीय कला और पर्यावरण-अनुकूल (इको-फ्रेंडली) हस्तनिर्मित उत्पादों की रौनक देखते ही बन रही है।…

    और पढ़ें
    राज्य में 25 जनवरी से 28 फरवरी 2027 तक होगा जनगणना का मैदानी कार्य
    • November 5, 2026

    शेयर करें

    शेयर करेंरायपुर // भारत की जनगणना-2027 के प्रथम चरण अर्थात् मकान सूचीकरण एवं मकानों की गणना का कार्य छत्तीसगढ़ में 01 से 30 मई 2026 तक सफलतापूर्वक संपन्न हुआ। अब…

    और पढ़ें

    Leave a Reply