यात्री प्रतीक्षालय में बैनर पोस्टर व विज्ञापन स्टीकर चिपकने वालो पर निगम करेंगे जुर्माना

शेयर करें

दुर्ग ।। नगर पालिक निगम सीमा अंतर्गत विभिन्न क्षेत्रों का पूर्व में कलेक्टर पुष्पेंद्र मीणा ने आयुक्त प्रकाश सर्वे के साथ निरीक्षण कर सफाई व्यवस्था का जायजा लिया गया था।उन्होंने निरीक्षण के दौरान स्वास्थ्य अधिकारी को शहर के प्रमुख चौक शहर के भीतर उन्होंने यात्री प्रतीक्षालय एवं आधुनिक शौचालय में साफ सफाई का देखकर निर्देशित किया गया था।

आयुक्त प्रकाश सर्वे के दिशा निर्देश पर आज सुबह स्वास्थ्य अधिकारी जावेद अली के नेतृत्व में स्वास्थ्य विभाग अमला की टीम लगवाकर शहर के प्रमुख चौक सहित शहर वार्ड के भीतर यात्री प्रतीक्षालय की सफाई की जा रही है प्रतीक्षालय में लगे अवैध रूप से लगे हुए बैनर पोस्टर इन जगहों से निकाला जा रहे हैं।

दीनदयाल कॉन्प्लेक्स के सामने मेन रोड नगर चौपाटी के सामने गौरव पथ
गांधी चौक,वार्ड नंबर 55 पुलगांव बोरसी बटालियन सहित अन्य जगहों में सफाई की गई।आयुक्त ने सफाई व्यवस्था प्रतिदिन रखने के निर्देश दिए हैं।आयुक्त प्रकाश सर्वे ने कहा कि यात्री प्रतीक्षालय में हजारों यात्री कुछ समय के लिए यहां प्रतिदिन ठहरते हैं और अपने गंतव्य की ओर निकल जाते हैं। इस दौरान यात्री कुछ खाद्य सामग्री का भी उपयोग करते हैं, जिसे देखते हुए व्यापक सफाई तथा डस्टबिन रखना भी नियमित रूप से अनिवार्य है, इसके लिए उन्होंने उपस्थित अधिकारियों को निर्देश दिए है ।

  • Related Posts

    दीपावली पर बस्तर के परचनपाल की हस्तकला का जलवा
    • November 5, 2026

    शेयर करें

    शेयर करेंरायपुर // आगामी दीपावली और अन्य प्रमुख त्योहारों की आहट के साथ ही बाजारों में स्थानीय कला और पर्यावरण-अनुकूल (इको-फ्रेंडली) हस्तनिर्मित उत्पादों की रौनक देखते ही बन रही है।…

    और पढ़ें
    राज्य में 25 जनवरी से 28 फरवरी 2027 तक होगा जनगणना का मैदानी कार्य
    • November 5, 2026

    शेयर करें

    शेयर करेंरायपुर // भारत की जनगणना-2027 के प्रथम चरण अर्थात् मकान सूचीकरण एवं मकानों की गणना का कार्य छत्तीसगढ़ में 01 से 30 मई 2026 तक सफलतापूर्वक संपन्न हुआ। अब…

    और पढ़ें

    Leave a Reply