राज्य कर्मचारी संघ के प्रदेश कार्यकारिणी का बैठक संपन्न

शेयर करें

रायपुर // प्रदेश कार्यकारिणी का बैठक राज्य कर्मचारी संघ के प्रदेश कार्यालय रायपुर में संपन्न हुआ l इस अवसर पर बैठक के मुख्य अभ्यागत राष्ट्रीय राज्य कर्मचारी महासंघ के राष्ट्रीय महामंत्री विष्णु वर्मा थे। बैठक की अध्यक्षता प्रदेश अध्यक्ष अरुण कुमार तिवारी ने किया बतौर विशिष्ट अतिथि के रूप में राष्ट्रीय कोषाध्यक्ष अमर श्रीवास्तव मौजूद थे। बैठक में निम्नांकित प्रस्ताव पारित किए गए
1 महंगाई भत्ता एवं गृह भाड़ा भत्ता को लेकर 12 दिवसीय अनिश्चितकालीन कालीन हड़ताल की अचानक खात्मा पर प्रदेश संगठन सचिव(संगठन मंत्री ) बोधी राम निषाद, प्रदेश उपाध्यक्ष वंदना मिश्रा, हरि सिंह राणा,रिखी राम साहू, प्रदेश प्रचार सचिव छवि सिंग, प्रदेश सचिव डा विनोद वर्मा, प्रदेश कोषाध्यक्ष टी आर देवांगन, धमतरी जिला अध्यक्ष खुमान सिंह, रायपुर जिला अध्यक्ष ओमपाल सहित सभी सदस्यों ने आक्रोश व्यक्त किया l

प्रदेश महामंत्री अश्वनी चेलक ने मांग पूरी नहीं होने के कारण फेडरेशन के संयोजक के द्वारा लिये गए निर्णय को जल्दी बाजी में लिया गया निर्णय बताया। सदस्यो के द्वारा प्रदेश के कर्मचारी अधिकारी के विभिन्न समस्याओं के निराकरण हेतु शासन प्रशासन को ध्यान आकर्षित कराते हुए समाधान पहल कराने पर मतैक्यता बनी l
(1)विभिन्न विभागों में लंबित पदोन्नति शीघ्रता शीघ्र किया जावे।
(2) पटवारियों को कार्य सुगमता से सम्पन्न कराने हेतु संसाधन की व्यवस्था किया जाए जैसे लैपटॉप, स्केनर, नेट भत्ता जिससे बगैर उनके अधिकांश कार्य समय पर नहीं हो पाते अतः संसाधन प्रदान किया जाए।
( 3 )कर्मचारियों की पेंशन की गणना नियुक्ति दिनांक से हो न कि सनविलयन दिनांक से संविलियन दिनांक से गणना करने पर प्रदेश के अधिकतर कर्मचारियों को भारी नुकसान उठाना पड़ेगा और वृद्धावस्था में उन्हें परेशानियों का सामना भी करना पड़ेगा।
(4) प्रदेश के कार्यभारित कर्मचारियों के विभिन्न समस्याओं के निराकरण हेतु चर्चा हुई।
(5)लिपिको के वेतन विसंगति आज तक बरकरार है इसे शीघ्रता शीघ्र दूर करने की आवश्यकता पर बल दिया गया ।
( 6 )शिक्षा विभाग में तृतीय समय मान के प्रकरण को अनावश्यक रुप से रोके जाने पर आक्रोश व्यक्त किया गया।
(7) पशु चिकित्सा विभाग स्वास्थ्य विभाग की समस्याओं के साथ नवनियुक्त कर्मचारियों को पूर्ण वेतन नहीं देने एवं परविक्षा अवधि तीन वर्ष करने पर नाराजगी व्यक्त की गई ।
महामंत्री अश्वनी चेलक ने पत्र लिखकर संघ के मांगे निराकरण कराने की बात कही ।

राष्ट्रीय महामंत्री विष्णु वर्मा ने नवंबर में राष्ट्रीय अभ्यास वर्ग एवं राष्ट्रीय कार्यसमिति की बैठक पर चर्चा करते हुए अभ्यास वर्ग संपादित कराने की बात कही 11,12 एवं 13 नवम्बर को यह रायपुर में संपन्न होगा प्रदेश अध्यक्ष अरुण कुमार तिवारी ने पदाधिकारियों को आह्वान करते हुए कहा सितंबर तक प्रदेश के शेष बचे विकास खंडों में विकास खंड प्रमुख तैनात कर दिए जाने। प्रदेश के सभी 146 विकास खंडों में हमारे प्रतिनिधि होना चाहिए।

  • Related Posts

    शिल्पग्राम मंच पर सजी छत्तीसगढ़ की लोकसंस्कृति की मनमोहक महफिल, पंडवानी से लेकर फ्यूजन बैंड तक कलाकारों ने बिखेरा कला का जादू
    • November 2, 2026

    शेयर करें

    शेयर करेंरायपुर // छत्तीसगढ़ राज्योत्सव के अवसर पर नवा रायपुर स्थित राज्योत्सव मेला मैदान का शिल्पग्राम मंच रविवार को लोककला, संगीत और नृत्य के अद्भुत संगम का साक्षी बना। कहीं…

    और पढ़ें
    प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की गारंटियों को पूरा कर रही हमारी सरकार, जनकल्याणकारी योजनाओं से बदल रही छत्तीसगढ़ की तस्वीर : मुख्यमंत्री श्री साय
    • November 2, 2026

    शेयर करें

    शेयर करेंरायपुर // केंद्रीय मंत्री डॉ. मनसुख मांडविया ने कहा कि विकसित छत्तीसगढ़ का संकल्प ही विकसित भारत के निर्माण को नई गति प्रदान करेगा। प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी ने…

    और पढ़ें

    Leave a Reply