राजानवागांव में 13 सितम्बर मंगलवार को लर्निंग लाइसेंस शिविर, युवाजन इस शिविर के शामिल होकर बना सकते है

शेयर करें

कवर्धा // छत्तीसगढ़ शासन के वन, परिवहन, आवास, पर्यावरण, विधि-विधायी एवं जलवायु परिवर्तन मंत्री तथा कवर्धा विधायक मोहम्मद अकबर के मंशानुरूप एवं कलेक्टर के निर्देशानुसार बोड़ला विकासखण्ड के ग्राम राजानवागांव में 13 सितम्बर दिन मंगलवार को लर्निंग लाइसेंस शिविर का आयोजन किया जाएगा। लर्निंग लाइसेंस शिविर सुबह 11 बजे प्रारंभ हो जाएगा। साथ ही सार्वभौम पीडीएस योजना के तहत नवीन हितग्रहियों को राशन कार्ड वितरण भी किया जाएगा।

राजानवागांव में जिला परिवहन कार्यालय द्वारा आयोजित लर्निंग लाइसेंस शिविर में आसपास के ग्राम  लाटा, छपरी, चौरा, डियाबार, छेरकी कछार, प्लांट दिया बार, बकोदा, भंवर टोक, बाघुटोला, रजपुरा, कटगो, दुरदुरी, थवरझौर, टेडकशाले, भंडार डबरा, हरमो राजानवागांव, चिखली, सिंगपुर, रौचन, बरकुही, मन्नाबेदि, अचानकपुर, डोंगाई टोला, बरहट्टी, भालुचुआ, अमरौडी, सेवईकछार, मजगांव, सौगोन, समनापुर, तालपुर मोटियारी, रेगाखार खुर्द, बरपेला टोला, कोडार, गांगचुआ, अमलीडीह एवं सिंघनपुरी के युवाजन शामिल वाहन चालन के लिए अपना लर्निंग लाइसेंस बनवाने के लिए अपना ऑनलाइन आवेदन कर सकते है।लर्निंग लाइसेंस बनवाने के लिए आवेदक को पता प्रमाण दस्तावेज आधार वा जन्म प्रमाण दस्तावेज जैसे पासपोर्ट, पैन कार्ड, अंक सूची साथ ही एक पासपोर्ट साइज फोटो लेकर आना अनिवार्य है। फीस के संबंध में मोटरसाइकिल में 206 रुपए तथा मोटरसाइकिल और हल्का मोटर यान के लिए 356 रुपए और फार्म भरने का शुल्क अतिरिक्त देय होगा।

  • Related Posts

    शिल्पग्राम मंच पर सजी छत्तीसगढ़ की लोकसंस्कृति की मनमोहक महफिल, पंडवानी से लेकर फ्यूजन बैंड तक कलाकारों ने बिखेरा कला का जादू
    • November 2, 2026

    शेयर करें

    शेयर करेंरायपुर // छत्तीसगढ़ राज्योत्सव के अवसर पर नवा रायपुर स्थित राज्योत्सव मेला मैदान का शिल्पग्राम मंच रविवार को लोककला, संगीत और नृत्य के अद्भुत संगम का साक्षी बना। कहीं…

    और पढ़ें
    प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की गारंटियों को पूरा कर रही हमारी सरकार, जनकल्याणकारी योजनाओं से बदल रही छत्तीसगढ़ की तस्वीर : मुख्यमंत्री श्री साय
    • November 2, 2026

    शेयर करें

    शेयर करेंरायपुर // केंद्रीय मंत्री डॉ. मनसुख मांडविया ने कहा कि विकसित छत्तीसगढ़ का संकल्प ही विकसित भारत के निर्माण को नई गति प्रदान करेगा। प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी ने…

    और पढ़ें

    Leave a Reply