धमधा ।। मिशन 2023 के अंतर्गत आगामी विधानसभा चुनाव को ध्यान में रखते हुए संगठनात्मक मजबूती के लिए प्रदेश भाजपा द्वारा वरिष्ठ नेताओ को विधानसभा स्तर पर प्रभारी नियुक्त किए गए है जिसके तहत साजा विधानसभा के लिए रामजी भारती पूर्व विधायक को प्रभारी बनाए गए है जिसकी बैठक 7 सितंबर सरस्वती शिशु मंदिर में सम्पन्न हुआ।
इस बैठक में पदाधिकारी व कार्यकर्ताओं का बैठक लिया व महत्वपूर्ण बिंदुओ पर चर्चा किया गया बैठक में सभी प्रमुख भाजपा नेताओं ने अपने विचार भी व्यक्त किये।
इस बैठक में प्रमुख रूप से वरिष्ठ नेतागण लाभचंद बाफना साजा के पूर्व विधायक व संसदीय सचिव, जितेन्द्र वर्मा जिलाध्यक्ष दुर्ग, डॉ जय सिंह राजपूत वरिष्ठ जिला उपाध्यक्ष, नटवर ताम्रकार महामंत्री, भाजयुमो मंडल अध्यक्ष उज्ज्वल ताम्रकार, मण्डल प्रभारी मनोज मिश्रा, विमल पटेल, हिमा साहू, नरेशचंद्र साहू, पूर्व मंडल अध्यक्ष, प्रशांत अग्रवाल, रोहित राजपूत जिला कार्यकारिणी सदस्य, जितेंद साहू मंत्री, दिलीप गुप्ता जिला महामंत्री किसान मोर्चा मंडल अध्यक्ष नवीन जैन, बहल वर्मा, हर्ष साहू महामंत्री उपस्थित थे।





